SRH का ये बल्लेबाज युवराज सिंह को दिला रहा है अपनी याद, मौका मिले तो बनेगी बात

नई दिल्ली, 8 मई: युवराज सिंह जब अपने खेल के चरम पर होते थे तो उनको देखना अपने आप में बड़ा ही अद्भुत दृश्य था। बाएं हाथ का यह स्टाइलिश बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर भारतीय मध्यक्रम की रीढ़ रहा। लेकिन अब उनके देहांत के बाद यह देखने वाली बात है कि टीम मीडिया में कौन खिलाड़ी उनकी जगह भरेगा। जब भी युवराज गेंद को छक्के के लिए भेजते थे तो वह इतनी क्लीन हिट होती थी कि देखने वालों की भी वारे न्यारे हो जाते थे।

Recommended Video

    IPL 2022: Dinesh Karthik finished inning in style, smashed quick 30 in just 8 balls| वनइंडिया हिन्दी
     युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तारीफ की

    युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तारीफ की

    युवराज ने भारत को दो बड़ी आईसीसी ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत के इस पूर्व बल्लेबाज ने अब एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया है जिसमें उनको अपनी झलक दिखाई देती है। युवराज सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तारीफ की है। अभिषेक शर्मा अभी केवल 21 साल के हैं और युवराज का कहना है कि ये खिलाड़ी अपने शॉट खेलने की क्षमता की वजह से उनको अपने पुराने दिन याद दिलाता है।

    अभिषेक को देखता हूं तो वह मुझे काफी हद तक मेरी याद दिलाते हैं

    अभिषेक को देखता हूं तो वह मुझे काफी हद तक मेरी याद दिलाते हैं

    युवराज सिंह ने एक शो में बात करते हुए कहा, मुझे लगता है जब मैं अभिषेक को देखता हूं तो वह मुझे काफी हद तक मेरी याद दिलाते हैं। उनके पुल शॉट उनका बैकफुट शॉट, जिस तरह से भी मारते हैं मुझे लगता है कि मैं भी काफी हद तक उनके जैसा था। शिवम दुबे के पास भी वह अंदाज है लेकिन वह काफी समय से खेल रहे हैं। वे 28 साल के हो चुके हैं और मुझे नहीं पता कि वह कितना वनडे क्रिकेट खेल चुके हैं। अगर आपको लगता है खिलाड़ी में वह टैलेंट है तो आप उसको कुछ मौके दीजिए। शिवम दुबे हो या कोई और हो, आप उनको थोड़ी मौके दीजिए ताकि और बेहतर हो सके।

    अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के है जिन्होंने आईपीएल सीजन के 10 मुकाबलों में 331 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है और इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 75 रन रहा है। उन्होंने 134 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 33.10 का औसत निकाला।

    युवराज सिंह जैसा होना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल बात है

    युवराज सिंह जैसा होना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल बात है

    वैसे युवराज सिंह जैसा होना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल बात है और इसका कारण है युवराज सिंह की ट्रेनिंग। युवराज सिंह को उनके पिता ने एक चैंपियन की तरह ट्रेन किया और वे दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक बन गए थे। युवराज ने अपने मानक जितने ऊंचे किए हुए थे उस नजरिए से आज क्रिकेट को देखने वाले लोग कम है क्योंकि क्रिकेट में मौके पहले की तुलना में बेहद आसानी से मिलने लगे हैं और आईपीएल के चलते अगर इंटरनेशनल करियर नहीं बन पाता है तो भी आप के वारे न्यारे होते रहते हैं।

    उम्मीद करते हैं कि यह खिलाड़ी युवराज के कदमों पर चलेगा

    उम्मीद करते हैं कि यह खिलाड़ी युवराज के कदमों पर चलेगा

    युवराज के समय ऐसा नहीं था। वहां आपको केवल और केवल चैंपियन ही बना होता था तभी आप टीम इंडिया में एक दशक तक खेल पाते थे लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी है। इसके बावजूद युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा में जो अपनी झलक बताई है हम उम्मीद करते हैं कि यह खिलाड़ी युवराज के कदमों पर चलेगा और भारतीय क्रिकेट में उस योगदान का कुछ प्रतिशत देने में सफल रहेगा जो युवराज ने अपने करियर में दिया था।

    युवराज को केवल 40 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला

    युवराज को केवल 40 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला

    युवराज को केवल 40 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला लेकिन वनडे क्रिकेट में उन्होंने 8701 रन बनाए। हम उनको 2007 के वर्ल्ड कप में शानदार रोल निभाने के लिए जानते हैं और फिर 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज रोल निभाने के लिए जानते हैं। युवराज का कैरियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा क्योंकि वह कैंसर से जूझने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैसी वापसी कभी नहीं कर पाए जैसी कैंसर से पहले उन्होंने की थी। इसके चलते युवराज ने 2019 में इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+