IPL 2022: 'वडापाव' ट्वीट सहवाग पर पड़ गया भारी, रोहित के फैंस को समझाने के लिए देनी पड़ी सफाई

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने हाजिर जवाब के कारण जाने जाते हैं और वे सोशल मीडिया पर कई जगह के चुटकुले टाइप ट्वीट करते हैं। वीरेंद्र सहवाग जब कमेंट्री करते हैं तो भी इस तरह की बातें करते हैं कि उनकी फैन फॉलोइंग उनको काफी पसंद करें। कई बार वीरेंद्र सहवाग बातों बातों में कुछ ऐसी चीजें भी बोल जाते हैं जिन पर विवाद हो भी सकता है।

निश्चित तौर पर वीरेंद्र सहवाग बहुत लोकप्रिय क्रिकेटर रहे हैं और आज भी वह अपनी शख्सियत के चलते उतने ही लोकप्रिय हैं लेकिन आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को लेकर किया गया उनका ताजा ट्वीट थोड़ा विवादों में तब आ गया जब सहवाग को खुद उसके बारे में स्पष्टीकरण देने उतरना पड़ा।

सहवाग का ट्वीट रोहित शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आया

सहवाग का ट्वीट रोहित शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आया

यह मुकाबला था मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का जो 6 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यहां पर पैटकमिंस ने केवल 15 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली और एमआई को सीजन 2022 की लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। सहवाग ने मुंबई इंडियंस की हार के बाद सोशल मीडिया पर वडापाव का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया था जो रोहित शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आया। वीरेंद्र सहवाग ने इस ट्वीट के जरिए केकेआर के ऑलराउंडर पैटकमिंस की पावर हिटिंग के का तारीफ की थी जिन्होंने एक अलग ही लेवल पर अपने खेल को ले जाते हुए केकेआर से मैच मुंबई से छीन लिया।

जैसे किसी के मुंह से निवाला... सॉरी वडापाव छीन लिया गया

जैसे किसी के मुंह से निवाला... सॉरी वडापाव छीन लिया गया

वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट में मुंबई के पसंदीदा व्यंजन वडापाव का जिक्र किया और कहा कि यह जीत ठीक ऐसी ही है जैसे किसी के मुंह से निवाला... सॉरी वडापाव छीन लिया गया हो।

रोहित शर्मा के फैंस को वीरेंद्र सहवाग का यह तरीका पसंद नहीं आया है कि उन्होंने वड़ापाव को बीच में लाते हुए एक तरीके से मुंबई इंडियंस और रोहित का अपमान किया है। हालांकि कुछ घंटे बाद भारत के पूर्व ओपनर ने अपना स्पष्टीकरण दिया जिसके लिए उनको दूसरा ट्वीट करना पड़ा और उन्होंने इस दौरान रोहित शर्मा के कप्तान रोहित शर्मा के फैंस को शांत होने के लिए कहा।

खुद को रोहित का फैन बताकर दी सफाई-

उन्होंने कहा कि उन्होंने वडापाव का जो रेफरेंस दिया है वह मुंबई के लिए और वह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बहुत बड़े फैन हैं। अपने ट्वीट में सहवाग लिखते हैं- वडापाव का रेफरेंस मुंबई के लिए है जो एक ऐसा शहर जहां वडापाव पहचान पाता है। रोहित के फैंस ठंडा लो (रोहित के फैंस दिमाग ठंडा रखें), मैं आपमें से अधिकतर लोगों से भी ज्यादा रोहित की बल्लेबाजी का फैन हूं।

बता दें इस मुकाबले में कमिंस द्वारा एक संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक के साथ-साथ वेंकटेश अय्यर की एक शानदार पारी ने केकेआर को एमआई के खिलाफ मैच जीतने में मदद की।

मुंबई इंडियंस की तीसरी हार, केकेआर की तीसरी जीत

मुंबई इंडियंस की तीसरी हार, केकेआर की तीसरी जीत

यह केकेआर की चार मैचों में तीसरी जीत थी और वे 6 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए थे। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी हार हुई।

इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए भेजे गए, MI की शुरुआत खराब रही क्योंकि उमेश यादव ने रोहित शर्मा को आउट किया। सीजन का पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने 36 में से 52 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 161/4 का स्कोर बनाने में मदद की।

तिलक वर्मा ने भी एक मनोरंजक पारी (27 में से 38) खेली। सूर्यकुमार और वर्मा दोनों ने स्कोरबोर्ड को चलाए रखा और पारी के 17वें ओवर में MI को 100 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।

मुंबई इंडियंस का सामना 9 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+