इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है- RCB की कप्तानी छोड़ने को लेकर कोहली का खुलासा
नई दिल्ली, 24 फरवरी: विराट कोहली ने वर्कलोड की बात कहकर कप्तानी से इस्तीफा दिया था। कम से कम टी20 कमान तो उन्होंने वर्कलोड के चलते छोड़ी थी। अब कोहली आईपीएल के अगले सीजन में आरसीबी के कप्तान नहीं होंगे। हालांकि वह आरसीबी द्वारा रिटेन कर लिए गए हैं।

कोहली ने द आरसीबी पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा है कि यदि वह किसी चीज को पसंद नहीं कर पा रहे हैं तो उसको छोड़ देते हैं। अगर वे किसी चीज में 100 प्रतिशत नहीं दे रहे हैं तो भी उसको छोड़ देते हैं। लेकिन जरूरी यह है कोई भी काम करने की प्रक्रिया में उनको दिलचस्पी हो। कोहली का बयान बताता है कि उनको टी20 कमान संभालने में अब ज्यादा दिलचस्पी नहीं बची थी।
कोहली मानते हैं कि लोग तब तक आपके फैसलों को समझ नहीं पाते जब तक कि वे आपकी जगह खुद को नहीं देखते। बाहर लोग आपके फैसलों से हैरान होते हैं। लेकिन हैरत में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है। मैं बता चुका हूं मुझे अपने लिए कुछ समय चाहिए था और वर्कलोड की बात तो है ही।
कोहली कहते हैं कि मैं अपना जीवन साधारण तरीके से जीता हूं। अगर मुझे कोई फैसला करना है तो वह कर लेता हूं, फिर घोषणा हो जाती है। चीजों को अगले साल पर छोड़कर चलने से कुछ नहीं होता। मेरे लिए जीवन की गुणवत्ता बहुत अहम है। और क्रिकेट की क्वालिटी भी मेरे बहुत अहम है।
कोहली कहते हैं कि आप रोज एक जैसा काम करते हैं, पूरे मन लगाकर करते हो लेकिन एक दिन आपको अहसास होता है कि जीवन की गुणवत्ता भी अहम है। संख्या से ज्यादा गुणवत्ता बहुत अहम है।
कोहली का मानना है कि हार्ड वर्क ज्यादा से ज्यादा से करो लेकिन जब उसको अमलीजामा पहनाओं तो उसमें पूरी गुणवत्ता नजर आनी चाहिए। यही एकमात्र रास्ता है। अगर मैं रोजाना अपने असली रूप में नहीं हूंगा तो मैदान में भी मैं वैसा नहीं रहूंगा जैसा लोगों ने देखा है।
इसलिए मैं वैसा ही हूं जैसा कि हूं। और यही कारण है कहीं ना कहीं लोग मुझसे कनेक्ट हो जाते हैं। मेरे प्रियजन, दोस्त आदि लोग केवल इसी वजह से मुझसे कनेक्ट हो जाते हैं क्योंकि मैं हमेशा 'मैं' रहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications