थर्ड अंपायर के फैसले के बाद कोहली ने मैदान पर किया कुछ ऐसा, देखते ही रह गए फैंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2022 के 18वें मैच में भले ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आसान जीत हासिल कर ली हो, लेकिन इस दाैरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे विराट कोहली गुस्सा होते हुए दिखे। बेंगलुरू टीम जब शनिवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 152 रनों का पीछा कर रही थी तो कोहली शानदार लय में दिख रहे थे। फिर जब वह अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे तो थर्ड अंपायर के एक विवादित फैसले के बाद उन्हें पवेलियन लाैटना पड़ा।
यह भी पढ़ें- लगातार चाैथी हार से परेशान हुए रोहित शर्मा, खुद को ही बता दिया गलत

फिर मैदान पर किया कुछ ऐसा
कोहली अपने 43वें आईपीएल अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। तभी U19 विश्व कप स्टार डेवाल्ड ब्रेविस ने उसका विकेट लिया। कोहली ने आउट होने से पहले 36 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 48 रन बनाए। ब्रेविस ने एक गुगली फेंकी और कोहली के पैड पर जा लगी, जिसके बाद मैदानी अंपायर ने बल्लेबाज को आउट कर दिया। कोहली ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वापस चलते समय कोहली ने अपना बल्ला भी जमीन पर पटक दिया। जब तक वह आउट हुए, बेंगलुरू जीत के करीब था। अंत में, बेंगलुरू ने 9 गेंद शेष रहते सात विकेट से मैच जीत लिया।
विवादित तरीके हुए आउट
दरअसल, कोहली इसलिए निराश दिखे क्योंकि जब रिव्यू दिखाया गया तो ऐसा लग रहा था कि गेंद पहले बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी है। वहीं एक एंगल से ऐसा प्रतीक हो रहा था कि गेंद बल्ले व पैड पर एक ही समय पर लगी है। ऐसे में थर्ड अंपायर फैसला सुनाने में सक्षम नहीं हो सके क्योंकि पता नहीं चल पाया कि गेंद पहले बल्ले से लगी है या फिर पैड से। ऐसे में थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बरकरार रखते हुए कोहली को आउट देने का फैसला किया। इसके बाद कोहली निराश दिखे क्योंकि वह अर्धशतक लगाने से चूक गए।

पवेलियन लाैटते समय भी भड़के
कोहली जब क्रीज छोड़कर निकले तो उन्होंने पहले मैदान पर जोर से बल्ला मारा। इसके बाद पवेलियन लाैटते समय भी वह थर्ड अंपायर को मुंह से कुछ कहते हुए दिखे। कोहली के इस तरह आउट दिए जाने के फैसले पर फैंस भी हैरान हैं। कोहली अभी तक खेले 4 मैचों में 106 रन ही बना सके हैं। विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 41 रनों के साथ अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बाद के मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फ्लॉप हो गए।












Click it and Unblock the Notifications