लगातार चाैथी हार से परेशान हुए रोहित शर्मा, खुद को ही बता दिया गलत
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह मुंबई की लगातार चाैथी हार रही है। इस हार के बाद ना सिर्फ उनके फैंस निराश हैं, बल्कि खुद कप्तान रोहित शर्मा भी नाखुश हैं। टीम ना सिर्फ गेंदबाजी में बल्कि फील्डिंग में भी कमजोर दिखाई दी है, जिसका खामियाजा अभी तक भुगतना पड़ा है। वहीं हार से परेशान कप्तान रोहित शर्मा ने खुद की भी गलती मानी है। रोहित का बल्ला भी अभी तक रन नहीं उगल पाया है।
यह भी पढ़ें- चेन्नई की चाैथी हार पर बोले रविंद्र जडेजा, पूरी टीम को दिया ये संदेश
Recommended Video

मैं गलत समय पर आउट हो गया
मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों को माैका दिया था। मैच के बाद रोहित ने कहा, ''दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ हमने जो टीम चुनी थी वह कुछ पिचों और कुछ विपक्षों को ध्यान में रखकर चुनी थी। हम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहते थे, दुर्भाग्य से हमारे पास कुछ विदेशी खिलाड़ी थे जो अनुपलब्ध थे, इसलिए हमारे पास जो कुछ भी था उसमें से हम सर्वश्रेष्ठ हासिल करना चाहते थे। सिर्फ 26 रन बनाए, मैं ज्यादा से ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं गलत समय पर आउट हो गया। हम बड़ी साझेदारी बना रहे थे, हम सिर्फ 50 रन की साझेदारी कर सके। गलत समय पर हम आउट हो गए, यह कुछ ऐसा है जो हमें थोड़ा नुकसान पहुंचा रहा है।''

सूर्या की प्रशंसा की
रोहित ने 150 तक पहुंचने के लिए सूर्यकुमार यादव को श्रेय दिया, जिन्होंने 37 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की थी। रोहित ने कहा, ''निश्चित रूप से 150 स्कोर की पिच नहीं थी, सूर्या ने हमें दिखाया कि अगर आप समझदारी से बल्लेबाजी करते हैं, तो आप जितना स्कोर करना चाहते हैं उससे ज्यादा पा सकते हैं। कम से कम हमें 150 तक पहुंचाने का श्रेय सूर्या को जाता है, लेकिन हम जानते थे कि यह काफी नहीं होगा। हमने गेंदबाजी से माैके उठाने का काम किया, लेकिन उन्होंने काफी समझदारी से बल्लेबाजी की।''

बल्लेबाजों को लताड़ा
इसके अलावा रोहित ने बल्लेबाजों को लताड़ लगाई है कि गहराई से बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर करना होगा। रोहित ने कहा, ''हम चाहते हैं कि हमारे कुछ बल्लेबाज गहरी बल्लेबाजी करें। यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम गौर कर रहे हैं, अगर हमें बोर्ड पर रन मिलते हैं तो गेंदबाजों को कुछ करना होगा। पिछले दो मैचों में हम ऐसा नहीं कर पाए थे। पिछले मैच में हमने 160 रन बनाए थे, इस मैच में हमने 150 रन बनाए। इस तरह की पिच पर यह काफी नहीं है। जब आप इस तरह के विपक्ष के खिलाफ आते हैं, तो इतना स्कोर काफी नहीं होता है। मैंने हमेशा बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन आने की बात की है, जो इस समय गायब लगता है। एक बार ऐसा हो जाने के बाद, मुझे लगता है कि हमें अच्छा होना चाहिए।''












Click it and Unblock the Notifications