'इस 150kph ने तो पिछले 8 ओवर में 100 दे दिए, उसे इतनी जल्दी इंटरनेशनल गेम मत खिलाना'
नई दिल्ली, 7 मई: वह स्पीड किसी काम की नहीं है जो रन देने की कीमत पर आए। भारत इस मामले में थोड़ा कंफ्यूज है क्योंकि उसकी नई स्पीड सनसनी उमरान मलिक कभी तो अपनी रफ्तार के चलते बल्लेबाजों के डंडे उड़ाते हैं तो कभी उन पर रनों की नदी बहने लगती है। समझ में नहीं आता इस खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम में लिया जाए या फिर नहीं। खेल विशेषज्ञ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उमरान मलिक को तुरंत ही भारतीय टीम में खिलाया जाए ताकि वह इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप में भाग ले सकें।

उमरान मलिक ने अपने पिछले 8 ओवर में 100 रन खर्च कर दिए
सब चाहते हैं उमरान ऑस्ट्रेलिया में खेलें ताकि वहां की तेज पिचों पर अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान कर सके। लेकिन तभी उमरान मलिक अगले ही मैच में रनों का दरिया बहा देते हैं कि उनकी पैरवी करने वाले भी कुछ देर के लिए सहम कर बैठ जाते हैं। आकाश चोपड़ा का कहना है कि उमरान मलिक ने अपने पिछले 8 ओवर में 100 रन खर्च कर दिए हैं। वे नहीं चाहते कि उमरान मलिक पर आप इतनी जल्दी दांव लगाएं और उनको टीम इंडिया में ही एंट्री दिला दें।

150kph पर लेने का नियम अपने यहां चलता है
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "उमरान मलिक पर कोई जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। भारत में एक नियम है अगर आप 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद सकते हो तो निश्चित तौर पर देश के लिए खेलते हो। चाहे वह अब हो या बाद में, लेकिन खेलना तो तय है। लेकिन अब यह भी तो देखिए कि इस बंदे ने पिछले 8 ओवर में 100 रन खर्च कर दिए हैं। उनको थोड़ा समय दीजिए। उनको भारतीय टीम के साथ होना चाहिए लेकिन अभी इतनी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए कि इंटरनेशनल क्रिकेट में तुरंत झोंक दिया जाए।"

उमरान बहुत ज्यादा अस्थिर हो रहे हैं-
उमरान मलिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में किसी तरह का प्रभाव नहीं छोड़ा लेकिन 157 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको हिला कर रख दिया। यह किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा की गई सबसे तेज बॉल है। लेकिन इन 4 ओवर में उमरान मलिक ने 52 रन का आंकड़ा पिटवा दिया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 48 रन दिए थे। कुल मिलाकर 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाला गेंदबाज पिछले आठ ओवर में सेंचुरी लगा चुका है और किसी भी स्तर पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए दिखाई नहीं दे रहा है।

हरभजन कह चुके- वो ऑस्ट्रेलिया में 160kph निकाल देगा
मलिक ने अभी तक खेले 10 मुकाबलों में 15 विकेट हासिल किए हैं लेकिन उनका इकोनामी रेट 8.2 है। हालांकि इस गेंदबाज के पास अपनी रफ्तार के चलते विपक्षी बल्लेबाजों को भ्रमित करने की पूरी क्षमता मौजूद है। आकाश चोपड़ा से अलग नजरिया रखने वाले हरभजन सिंह ने इमरान मलिक को तुरंत भारतीय टीम में लेने की पैरवी की है और उन्होंने तो यह भी कहा है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में आप इस तेज गेंदबाज को खिलाते हैं तो यह 160 किलोमीटर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार आपको निकाल कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications