हसरंगा की फिरकी में फंसे SRH ने हारा लगातार चौथा मैच, RCB 67 रनों के भारी अंतर से जीता

मुंबई, 8 मई: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है क्योंकि उनको लगातार चौथी हार मिली है। ये हार उनको आरसीबी के खिलाफ मिली। आईपीएल के मौजूदा सीजन का ये 54वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में हुआ जहां पर आरसीबी ने आसानी से हैदराबाद को मात देते हुए रनों से जीत दर्ज की। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 192 रन बनाए थे जिसके जवाब में सनराइजर्स की पारी 19.2 ओवर में 125 रनों पर ही ढेर हो गई।

IPL 2022: SRH trap in Wanindu Hasaranga spin, RCB won by huge margin

आरसीबी के पास अब 12 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हो चुके हैं और यह टीम प्लेऑफ में जाती हुई दिखने लगी है। दूसरी ओर, सनराइजर्स इस सीजन भी मुश्किल ही प्लेऑफ में पहुंच पाएगी क्योंकि वे पूरी तरह से अपनी लय को खो चुके हैं। उनकी सनसनी उमरान मलिक ने भी अपनी दिशा खो दी है।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत सबसे बुरे सपने जैसी साबित हुई क्योंकि उन्होंने युवराज सिंह के फेवरेट अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन के विकेट केवल 1 रनों के स्कोर पर खो दिए। दोनों में कोई भी बल्लेबाज खाता खोलने में कामयाब साबित नहीं हुआ।

इसके बाद एडन मार्करन ने 27 गेंदों पर 21 रनों की बेहद ही घटिया पारी खेलकर रही सही कसर पूरी कर दी। उसके बाद जबरदस्त फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन भी 19 रन बनाकर चलते बने।

यहां पर केवल राहुल त्रिपाठी टिके हुए थे और उन्होंने एक तेज अर्धशतक भी लगाया। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नहीं कर सका। त्रिपाठी ने 37 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली थी।

इस मैच में आरसीबी के करामाती लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा पूरी तरह से छाए रहे और उन्होंने अपने 5 ओवर के कोटे से चार ही विकेट लिए। मार्करम, पूरन, सुचित, शशांक व उमरान को हसरंगा ने ही चलता किया। हरसंगा ने केवल 18 ही रन खर्च किए और साबित किया कि वे मेगा नीलामी में इतने महंगे खिलाड़ी क्यों थे। गेंदबाजों में जोस हेजलवुड भी बहुत शानदार रहे जिन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 2 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+