धोनी के इरादे नहीं भांप सकते, शोएब अख्तर ने बताए अगले IPL सीजन में CSK कप्तान के दो रोल
नई दिल्ली, 13 मई: सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में बिना प्लेऑफ के ही विदाई लेंगे। अब इस बात की संभावना कम है कि वे अगले सीजन में भी खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े हुए नजर आए। केवल आशा की एक धुंधली किरण यह है कि धोनी ने पिछले सीजन की तुलना में इस बार खुद को कही बेहतर बल्लेबाज साबित किया है। उनमें कई बार पुरानी झलक दिखी। वह पारी को फिनिश करते हुए दिखाए दिए। यहां तक कि उन्होंने एक मैच अकेले दम पर जिताया था। तो सभी लोग चाहते हैं कि धोनी एक और सीजन खिलाड़ी के तौर पर खेल लें।
Recommended Video

यदि वह खुद ही एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में जारी नहीं रहना चाहते हैं तो बात अलग है। इस स्थिति में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि एमएस धोनी अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए एक मेंटर या मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाल सकते हैं।
अख्तर का बयान सीएसके के मुंबई इंडियंस द्वारा प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद आया है।
धोनी ने 12 आईपीएल 2022 मैचों में 39.80 की औसत और 130 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं। सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम थी।

अख्तर ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा,"अगर वह चाहते हैं तो वह अगले सीजन में खेलना जारी रख सकते हैं। लेकिन, अगर वह खेलना जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो वह एक सलाहकार या यहां तक कि मुख्य कोच के रूप में भी लौट सकते हैं। यह उनके लिए एक बुरी भूमिका नहीं होगी। यह सब धोनी पर निर्भर करता है।"
शोएब ने आगे कहा, "सीएसके का मैनेजमेंट इस बार गंभीर नहीं लग रहा था। कप्तानी जडेजा के पास क्यों गई, हमें नहीं पता। लेकिन उन्हें (मैनेजमेंट) अगले सत्र में ज्यादा स्पष्टता के साथ वापस आने की जरूरत है।
अख्तर ने हालांकि यह भी कहा कि एमएस धोनी के दिमाग में क्या चल रहा है, यह कोई नहीं पढ़ सकता।
अख्तर ने कहा, "धोनी सिर्फ एक और गाना बजा सकते हैं और अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। कोई वास्तव में भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि वह क्या कर सकते हैं। यह सिर्फ उस तरह के व्यक्ति हैं। अगर उन्हें अचानक लगता है कि उन्हें रिटायर होना है, तो वह ऐसा करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications