IPL 2022 : शिखर धवन बिके करोड़ों में, इस टीम के लिए खेलते हुए आएंगे नजर
नई दिल्ली। पिछला सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले धाकड़ ओपनर शिखर धवन की आईपीएल 2022 के लिए करोड़ों में बोली लग गई है। इस बार धवन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। धवन को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख में खरीदा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने धवन को खरीदने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने उनपर बड़ा दांव खेलकर सबको हैरान कर दिया। धवन का बेस प्राइस 2 करोड़ था, लेकिन पंजाब ने उनपर 8 करोड़ से ज्यादा पैसा बहा दिया। शुरूआत के समय राजस्थान ने भी उन्हें खरीदने की चाहत दिखाई। राजस्थान ने 4 करोड़ 80 लाख तक बोली लगाई, लेकिन इसके बाद पीछे हट गया।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी
फिर दिल्ली व पंजाब किंग्स के बीच खींचातानी शुरू हो गई। दिल्ली ने 8 करोड़ तक धवन की बोली लगाई, लेकिन पंजाब किंग्स ने फिर भी हार नहीं मानी और धवन को मोटी रकम के साथ अपने साथ जोड़ लिया। उन्होंने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए 16 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 3 अर्द्धशतक की मदद से 587 रन बनाए थे। उन्होंने अब तक खेले गए 192 मैचों में 5784 रन भी बनाए हैं।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के मालिक मोहित बर्मन ने कहा कि वह धवन को रिटेन किए गए मयंक अग्रवाल के साथ पाकर खुश हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप नीलामी की बारीकियों को देखते हैं, तो आपके पास हमेशा ऐसी स्थिति होगी, जहां बहुत सारे विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के कारण भारतीय खिलाड़ी अधिक आएंगे। हम शिखर को अपने साथ जोड़कर बेहद खुश हैं। हम उनसे उम्मीद करते हैं कि वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" धवन के अलावा पंजाब ने कागिसो रबाडा को 9 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। रबाडा भी पिछला सीजन दिल्ली के लिए खेले थे।












Click it and Unblock the Notifications