कोहली ने फिर तोड़ा दिल, पराग पड़ गए भारी, पुराने फॉर्म में लौटी RCB- मैच पर ये मीम हुए वायरल

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: आईपीएल का एक और मुकाबला विराट कोहली की असफलता की कहानी को बढ़ाता हुआ समाप्त हो गया और आरसीबी को फिर से हार नसीब हुई। सीजन के 39वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत हासिल की और वह अब अंक तालिका में नंबर एक पर आ गई है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बहुत खराब शुरुआत की और उनका मीडिल ऑर्डर भी क्लिक नहीं कर सका लेकिन अंतिम ओवरों में रियान पराग चमके।

मैच के ऊपर कई मीम्स बने

मैच के ऊपर कई मीम्स बने

पराग ने हर्षल पटेल द्वारा फेंके गए 20वें ओवर में 18 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया और राजस्थान की टीम का स्कोर 144 रन कर दिया। यह स्कोर हासिल होना चाहिए था लेकिन ओपनिंग में आए विराट कोहली फिर से 9 रन बनाकर आउट हो गए। फाफ ने 23 रन बनाए लेकिन मैक्सवेल 0 पर चलते बने और फिर कोई बल्लेबाज खास नहीं कर पाया। सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स अपने दमदार प्रदर्शन के बूते छा गया है। मैच के ऊपर कई मीम्स बने हैं।

रियान पराग छा गए-

रियान पराग छा गए-

रियान पराग ने 31 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली जो मैच की हार-जीत में निर्णायक साबित हुई। पराग के ऊपर कई मीम बने हैं। पराग की अभी तक काफी आलोचना होती थी कि उनको इतना लंबा मौका मिल चुका है लेकिन वे टीम के लिए खास कामयाब नहीं रहे हैं। लेकिन कल की जीत केवल रियान पराग के नाम है।

Recommended Video

    IPL 2022:आकाश चोपड़ा ने कहा विराट जी रहे हैं बुरा सपना, इस समय कोहली होना बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    आरसीबी की असफलता पर ये मीम्स बने-

    आरसीबी की असफलता पर ये मीम्स बने-

    आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को यह मैच जीतना चाहिए था लेकिन वह कोहली और मैक्सवेल की लगातार असफलता से जूझ रही है जिसके चलते आरसीबी यह लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सकी। इस टीम ने अभी तक दिनेश कार्तिक की बैटिंग के दम पर काफी मैचों में अपना बेड़ा पार किया था लेकिन पिछले दो मुकाबलों में कार्तिक भी रन नहीं कर पाए हैं।

    आरसीबी की टीम पुरानी फॉर्म यानी हारने वाली फॉर्म में

    आरसीबी की टीम पुरानी फॉर्म यानी हारने वाली फॉर्म में

    निचले क्रम पर कार्तिक की असफलता आरसीबी की असफलता साबित हो रही है। अब ऐसा लगता है कहीं ना कहीं ये टीम कार्तिक को ज्यादा निचले क्रम पर आजमा रही है और वही गलती कर रही है जो सीएसके धोनी के क्रम को लेकर काफी समय से करती रही है। आरसीबी की हार पर कई मीम्स बने हैं जहां फैंस मान रहे हैं कि आरसीबी की टीम पुरानी फॉर्म यानी हारने वाली फॉर्म में वापस लौट आई है।

    राजस्थान रॉयल्स की बल्ले-बल्ले

    राजस्थान रॉयल्स की बल्ले-बल्ले

    अगर हम अंक तालिका की बात करें तो आरसीबी इस समय पांचवें स्थान पर लुढ़क गई है। उनके 9 मुकाबले हो चुके हैं जिनमें 5 जीत हासिल करके 10 अंक हैं। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास इस सयम पर्पल कैप, ऑरेंज कैप और टेबल टॉप करने का लुत्फ भी शामिल है। यह टीम 8 मैचों में 6 जीत दर्ज करके बेस्ट रन-रेट के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। हालांकि प्रतियोगिता की बेस्ट टीम अभी भी गुजरात टाइटंस बनी हुई है जिनको केवल एक हार ही मिली है जबकि आरआर ने दो मैच हारे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+