IPL 2022: RCB ने लिया बैटिंग का फैसला, दो बदलाव के साथ उतरा SRH
मुंबई, 8 मई: आज आईपीएल 2022 के 54वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु का मैच हो रहा है। प्लेऑफ के समीकरण के नजरिए से अहम इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

फाफ डु प्लेसिस ने टॉस के बाद बताया है कि वे अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। जबकि केन विलियमसन ने दो बदलाव किए हैं। एबॉट और गोपाल की जगह पर फारुखी और सुचित को लिया गया है।
अंक तालिका में आरसीबी 11 मैचों में 6 अंक हासिल कर चुकी है और आराम से चौथे स्थान पर बैठी है। शायद इस मैच को हारने के बाद भी यह टीम चौथे स्थान पर रहे क्योंकि उनका रन रेट अभी अच्छा है और अंक 12 हैं जबकि हैदराबाद की टीम के पास अंक भी 10 हैं और रन रेट में आरसीबी से थोड़े कम हैं।
उमरान मलिक ने पिछले मैच में स्पीड से बहुत प्रभावित किया था लेकिन वे पिछले 8 ओवर में 100 रन लुटा चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में फिर से स्पीड का कोई रिकॉर्ड बनता है या फिर रन लुटाने का।
आरसीबी विराट कोहली की ओर देखेगा जो पिछले दो मैच में ओपनिंग करने के बाद धीमेपन के लिए नई चर्चा बटोर चुके हैं। हर्षल पटेल की वापसी हालांकि अच्छी बात है।
सनराइजर्स इस मैच को जीतने के बाद खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाने के लिए देखेंगे तो वहीं आरसीबी चाहेगी कि उनकी अच्छी स्थिति लगातार बनी रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (सी), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), शशांक सिंह, जगदीश सुचिथ, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (सी), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड












Click it and Unblock the Notifications