IPL 2022 : रविंद्र जडेजा हुए चेन्नई टीम से बाहर, CEO विश्वनाथन ने बताई असली वजह
नई दिल्ली। पसली की चोट के कारण रविंद्र जडेजा का आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। 4 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ डीप से दौड़ने के बाद कैच लेने का प्रयास करते समय जडेजा को चोट का सामना करना पड़ा था। जडेजा दिल्ली कैपिटल के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे भी अटकलें लगाई जा रहीं थी कि चेन्नई फ्रेंचाइजी और जडेजा के बीच रिश्ते ठीक नहीं है, जिस कारण ऑलराउंडर बाहर हो सकता है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को जानकारी देते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी और जडेजा दोनों सहमत थे कि आईपीएल से बाहर ठीक होना उनके लिए सबसे अच्छा फैसला है।
यह भी पढ़ें- कोहली के लिए दुआ कर रहा है ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोला- वो चैंपियन है लेकिन...

डाॅक्टरों ने दी नहीं खेलने की सलाह
सीईओ विश्वानाथन ने बयान जारी करते हुए साफ कहा कि जडेजा की चोट ज्यादा ना बढ़ जाए, इसलिए यह फैसला लिया गया है। साथ ही डाॅक्टरों ने भी नहीं खेलने की सलाह दी। विश्वनाथन ने कहा, "उनकी पसली में चोट लगी है। डाॅक्टरों की यह सलाह है कि शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए, इसलिए हमने फैसला किया है कि उन्हें आईपीएल छोड़ देना चाहिए।" सुपर किंग्स इस समय अंक तालिका में 11 मैचों में आठ अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें अपने सभी बचे हुए मैच जीतने की जरूरत है और दूसरी टीमों के रिजल्ट भी देखने होंगे।

पहले बीच में छोड़ी थी कप्तानी
क्रिकेट के सबसे फिट खिलाड़ियों में जडेजा अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2022 शुरू होने से दो दिन पहले उन्हें कप्तानी सौंपी गई थी। उस समय, जडेजा ने कहा था कि उनके पास छा जाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह आश्वस्त थे क्योंकि धोनी का साथ था और लगा कि उनके "गो-टू मैन" बने रहेंगे। हालांकि, सुपर किंग्स के सत्र में आठ मैचों में, उन्होंने यह कहते हुए कप्तानी छोड़ दी कि वह अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। जडेजा की कप्तानी में टीम सिर्फ दो मैच ही जीत पाई थी।

कैच भी छोड़े
इस सीजन में अब तक जडेजा ने 19.33 के औसत और 118.36 के स्ट्राइक रेट से दस पारियों में 116 रन बनाए थे, जिसमें दो डक शामिल हैं।गेंद के साथ उन्होंने 33 ओवर में पांच विकेट लिए हैं। साथ ही क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक जडेजा ने चार कैच भी छोड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications