कोहली के लिए दुआ कर रहा है ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोला- वो चैंपियन है लेकिन...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली इस समय बुरे दाैर से गुजर रहे हैं। कोहली जहां पिछले तीन सालों से कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए हैं तो वहीं आईपीएल 2022 में भी उनका बल्ला बिल्कुल शांत रहा। ऐसे में हर कोई दिग्गज इस समय कोहली के अच्छे प्रदर्शन के आने की उम्मीद कर रहे हैं, साथ ही अपनी राय भी रख रहे हैं। अब पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी दुनिया भर के उन क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म पर अपनी राय जाहिर की है।

KOhli

कोहली आईपीएल 2022 में तीन तीन गोल्डन डक दर्ज कर चुके हैं। वह अब तक 12 मैचों में सिर्फ 216 रन ही बना पाए हैं। दुनिया भर के विशेषज्ञ चाहते हैं कि वह अपनी फॉर्म को वापस पाने के लिए खेल से ब्रेक लें। वहीं रिजवान ने कहा कि हर कोई कोहली के फॉर्म में वापस आने के लिए प्रार्थना कर सकता है क्योंकि वह एक चैंपियन है और साथ ही सबसे मेहनती क्रिकेटरों में से एक है। रिजवान ने कहा कि इतिहास के हर महान खिलाड़ी को अपने करियर में कठिन समय से गुजरना पड़ा और उम्मीद है कि कोहली जल्द ही फॉर्म में लौट आएंगे। कोहली को रिजवान को टी20 विश्व कप 2021 में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद कुछ टिप्स देते हुए भी देखा गया था।

रिजवान ने क्रिकविक से कहा, "मैं कहूंगा कि वह एक चैंपियन खिलाड़ी है लेकिन इस समय हम उसके लिए प्रार्थना कर सकते हैं क्योंकि वह एक मेहनती क्रिकेटर है।'' रिजवान ने आगे कहा, ''मुश्किल समय आता है और चीजें आसान भी हो जाती हैं। हर खिलाड़ी ने शतक बनाए हैं और जीरो पर आउट हुए हैं और यह सिलसिला चलता रहता है। मैं केवल उनके लिए प्रार्थना कर सकता हूं और मुझे उम्मीद है कि कड़ी मेहनत के जरिए वह सभी चीजों को नियंत्रित कर लेगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+