IPL 2022 में क्या होगी जोस बटलर की जिम्मेदारी, खुद बताया टीम में अपना रोल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये पिछले कुछ समय में जोस बटलर काफी अहम हिस्सा बन गये हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने आईपीएल के इतिहास में अब तक 6 सीजन में शिरकत की है और 65 मैच खेल चुके हैं और फ्रैंचाइजी के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं। अगले कुछ दिनों में कैंपेन का आगाज होने वाला है जिसको देखते हुए जोस बटलर ने आगामी सीजन के लिये अपने प्लान और टीम में रोल के बारे में बताया।

26 मार्च से शुरू होने वाले इस कैंपेन को देखते हुए जोस बटलर ने कहा कि उनका मुख्य काम टीम के युवा खिलाड़ियों में आत्म-विश्वास भरना है। उन्होंने कहा,'टीम में मेरा रोल एक सीनियर खिलाड़ी का है जिसकी कोशिश होगी कि वो युवा खिलाड़ियों में आत्म विश्वास भर सके। मेरा काम इन खिलाड़ियों में अपनी मानसिकता और युवा खिलाड़ियों के बीच एक बोर्ड की तरह काम करना है। उनके लिये निडर होना जरूरी है ताकि वो इस मौके का पूरा फायदा उठा सके।'
और पढ़ें: IPL 2022 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप, आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी
जोस बटलर ने आगे बात करते हुए कहा कि मुझे याद है कि जब मैं युवा खिलाड़ी था तो किसी सीनियर खिलाड़ी के साथ सिर्फ 5 मिनट बात कर पाना काफी खास होता था, जो लंबे समय तक साथ रहता है और मुझे लंबे समय तक यह याद रहने वाला है। उल्लेखनीय है कि जोस बटलर पिछले सीजन के दूसरे लेग में खेल नहीं सके थे और इस बार वो टीम के साथ अपने सभी मौकों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
बटलर ने आगे बात करते हुए कहा कि वो अपने विचार, सोच और अनुभव को फ्रैंचाइजी के साथ शेयर करना चाहते हैं और यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय स्पिन की जोड़ी आर अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ अपनी केमिस्ट्री को बढ़ाने की ओर देख रहा है।
और पढ़ें: Women World Cup में मेग लैनिंग ने रचा इतिहास, सचिन, रोहित- कोहली की खास लिस्ट में हुए शामिल
उन्होंने कहा,'यह काफी अहम समय है टीम के खिलाड़ियों के लिये, हम एक नये साइकिल की शुरुआत करने जा रहे हैं और एक नयी टीम का निर्माण होने जा रहा है। हमारा एक ही लक्ष्य है कि हम जीत हासिल कर सकें और मेरा लक्ष्य है कि मैं उसमें योगदान दे सकूे। हम टीम में कई महान खिलाड़ियों के आने से खुश हैं, खासतौर से अश्विन और चहल जो दुनिया के सबसे महान स्पिनर्स में से एक हैं और हमारे पास बेहतरीन पेस अटैक है। यह काफी उत्साहित करने वाला है। हमारे पास एक बेहतरीन बल्लेबाजी लाइन अप है और बेहतरीन ऑलराउंडर विकल्प भी मौजूद हैं। तो मुझे लगता है यह काफी शानदार सीजन होने वाला है।'












Click it and Unblock the Notifications