राजस्थान रॉयल्स का पहला प्रैक्टिस गेम, हेटमायर के तूफान में भी टिक गई पडिक्कल की पारी

नई दिल्ली, 25 मार्च: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी नेट में काफी दिनों में प्रैक्टिस कर रहे हैं और उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले अपनी टीम को दो हिस्सों में बांटा है- एक टीम ब्लू और दूसरी पिंक टीम।

टीम पिंक पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए, जिसमें देवदत्त पडिक्कल, 67 (51) टीम पिंक के लिए टॉप स्कोरर थे। उनके साथ ऑलराउंडर रियान पराग भी थे जिन्होंने 27 गेंदों में नाबाद 49* रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स का पहला प्रैक्टिस गेम-

राजस्थान रॉयल्स का पहला प्रैक्टिस गेम-

टीम ब्लू 185 रनों का पीछा करते हुए केवल 169 रन ही बना सकी और टीम पिंक के हाथों आठ विकेट गंवा दिए। ब्लू के लिए शिमरोन हेटमायर ने सबसे अधिक रन बनाए क्योंकि उन्होंने खेल को 37 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाकर पारी को समाप्त किया। आंकड़े बताते हैं कि उनकी बल्लेबाजी कितनी दमदार रही होगी। गेंदबाजी के अंत में युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 40 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। दूसरी ओर, कुलदीप सेन दूसरी टीम के लिए सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी थे क्योंकि उन्होंने तीन ओवर में केवल 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

मेगा-नीलामी में एक शानदार टीम बनाई है

राजस्थान रॉयल्स ने इस साल मेगा-नीलामी में एक शानदार टीम बनाई है। उनके पास संजू सैमसन, चहल, हेटमायर, पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, जिमी नीशम और ट्रेंट बोल्ट के रूप में कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन जीता और तब से अब तक कोई खिताब नहीं जीता है। संजू सैमसन के नेतृत्व में टीम कुमार संगकारा को मुख्य कोच, अमोल मजूमदार को उनके बल्लेबाजी कोच, लसिथ मलिंगा को उनके गेंदबाजी कोच और दिशांत याग्निक को उनके क्षेत्ररक्षण कोच की भूमिका निभाते हुए देखेगी।

इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होंगी नजरें-

इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होंगी नजरें-

राजस्थान के शुभम गढ़वाल। 26 वर्षीय बाएं हाथ के इस खिलाड़ी पर नजर आईपीएल नीलामी से कुछ दिन पहले गई थी, जब उनका एक वीडियो वायरल हो गया था। आरआर नागपुर में राजस्थान रॉयल्स हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में तब ट्रायल आयोजित कर रहा था। उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा गया था।

इन टॉप-4 खिलाड़ियों पर दारोमदार-

इन टॉप-4 खिलाड़ियों पर दारोमदार-

दूसरी ओर, संजू सैमसन को इस सीजन में भले ही एक पायदान नीचे बल्लेबाजी करनी पड़े, लेकिन आरआर के पास ठोस टॉप 4 बल्लेबाजों का बैटिंग ऑर्डर है जिसका एक बड़ा प्रभाव होना चाहिए। जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, पडिक्कल और सैमसन और हेटमेयर की चौकड़ी के साथ, आरआर को बार-बार 200 रनों से ऊपर का स्कोर बनाने की स्थिति में होना चाहिए।

राजस्थान रॉयल्स की टीम-

राजस्थान रॉयल्स की टीम-

आरआर टीम: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेद मैककॉय, अनुय सिंह, कुलदीप सेन , करुण नायर, ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन, डेरिल मिशेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+