IPL 2022 : सूर्यकुमार की मेहनत गई बेकार, पंजाब ने आखिरी ओवर में जीता मैच

IPL 2022

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया है। मुंबई को जीत दिलाने के लिए सूर्यकुमार यादव ने जोर लगाया, लेकिन अंत में उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। सूर्यकुमार ने 1 चाैका व 4 छक्के लगाकर 30 गेंदों में 43 रन बनाए, लेकिन 19वें ओवर की चाैथी गेंद पर उनके आउट होने के साथ ही मुंबई की जीत की उम्मीदें भी धाराशाही हो गई थीं। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे, लेकिन ओडिन स्मिथ ने 9 रन देते हुए 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई के खिलाफ गरजे 'गब्बर' सुरेश रैना को पछाड़ बने नंबर-वन

धवन और मयंक ने दिलाई शानदार शुरूआत

धवन और मयंक ने दिलाई शानदार शुरूआत

यह पंजाब की 5 मैचों में तीसरी जीत रही है, जबकि मुंबई को इस सीजन में लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले मुंबई ने टाॅस जीता, लेकिन पंजाब के शेरों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया। पंजाब की ओर से शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। मयंक और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की जो 57 गेंदों में आई। राहुल ने 32 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए जाॅनी बेयरस्टो 13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर लिविंगस्टोन 3 गेंद में 2 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए।

धवन ने बनाए 70 रन

धवन ने बनाए 70 रन

धवन ने 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 50 गेंदों में सबसे ज्यादा 70 रन बनाए, जबकि जितेश ने दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 15 गेंदों पर 30 और शाहरुख ने दो छक्कों की मदद से 6 गेंदों पर 15 रन बनाए, जिसकी बदाैलत पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रनों का लक्ष्य मुंबई के सामने रखा। मुंबई के लिए गेंदबाजी में बासिल थंपी ने 47 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि जयदेव उनादकट, बुमराह, अश्विन व टाइमल मिल्स ने 1-1 विकेट लिया।

ऐसी रही मुंबई की बल्लेबाजी

ऐसी रही मुंबई की बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन रोहित चाैथे ओर में 3 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 17 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए और उनके ओपनर साथी ईशान किशन भी 3 रन बनाकर पांचवें ओवर में पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि उसके बाद ब्रेविस और तिलक ने पारी को संभाला। ब्रेविस ने 25 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 4 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे। वहीं तिलक वर्मा 36 रन बनाकर रन आउट हुए। ब्रेविस व तिलक के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई जिससे मुंबई की जीत की उम्मीद बढ़ी, लेकिन किरोन पोलार्ड 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। फिर सूर्यकुमार ने जीत की उम्मीद जताते हुए मैच आखिरी पलों तक पहुंचाया, लेकिन उनके आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज भी सस्ते में चलते बने। मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 186 रन बनाकर 12 रन से मैच अंत में हार गई। पंजाब के लिए ओडिन स्मिथ ने 3 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि कागिसो रबाडा ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा को 1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+