CSK की हार के बाद जानें कैसा है सभी टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का गणित, कौन हुई बाहर कौन रेस में बरकरार

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 49 मैच खेले जा चुके हैं और अभी तक प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति साफ नहीं हुई है, हालांकि कुछ टीमें हैं जिनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो चुका है तो वहीं पर कुछ ऐसी भी टीमें हैं जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। आईपीएल 2022 में 8 के बजाय 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसके चलते प्लेऑफ में पहुंचने के लिये 16 अंक हासिल करने वाली टीमों के लिये भी अपनी जगह पक्की करना मुश्किल हो गया है और मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि लीग स्टेज के बाद जब फाइनल अंकतालिका सामने आयेगी तो टॉप 4 में जगह सुनिश्चित करने के लिये नेट रन रेट काफी अहम भूमिका निभाने वाला है।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

आईपीएल 2022 का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी की टीम के बीच खेला गया जिसमें आरसीबी की टीम ने जीत हासिल कर प्लेऑफ की गणित को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है। आइये एक नजर आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिये सभी टीमों के गणित पर डालते हैं और देखते हैं कि कौन सी 4 टीमें क्वालिफाई करने की ओर नजर आ रही हैं।

और पढ़ें: IPL 2022 में गुजरात टाइंटस को मिली दूसरी हार, पंजाब ने 8 विकेट से जीत लगाई छलांग

Recommended Video

    IPL 2022: Dhoni के विकेट के बाद जोश में आए Virat दे दी गाली, लोगो ने कहा यह गलत | वनइंडिया हिंदी
    प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है मुंबई-चेन्नई

    प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है मुंबई-चेन्नई

    इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली दो टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिये प्लेऑफ का सफर समाप्त हो चुका है। 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिये इस सीजन का सफर कुछ खास नहीं रहा और लगातार 8 मैचों में हार का सामना करने के बाद वो प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बन गई। वहीं सीएसके की टीम को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद वो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। सीएसके की टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 7 में हार का सामना कर चुकी है, ऐसे में अगर वो बचे हुए सभी मैच जीत जाती है तो भी उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है। सीएसके की टीम सभी मैच जीतने के बावजूद 14 अंक तक ही पहुंच पायेगी और उसका नेट रन रेट नेगेटिव होने की वजह से प्लेऑफ तक पहुंचने का चांस 100 में से महज एक प्रतिशत ही है। ऐसे में सीएसके की टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर मानना गलत नहीं होगा।

    गुजरात टाइटंस का पहुंचना तय

    गुजरात टाइटंस का पहुंचना तय

    पहली बार आईपीएल 2022 का हिस्सा बन रही गुजरात टाइटंस ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और 10 में से 8 मैचों में जीत हासिल कर पहले पायदान पर काबिज है। गुजरात टाइटंस की टीम को आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये महज एक जीत की दरकार है और उसके पास 4 मैच बाकी है, ऐसे में जिस तरह से उसकी फॉर्म चल रही है उसका पहुंचना मुश्किल नहीं है। हालांकि अगर वो चारों मैच में हार का सामना भी करती है तो उसे अपना नेट रन रेट पॉजिटिव रखना है और वो टॉप 4 में रहते हुए प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जायेगी।

    लखनऊ सुपरजाएंटस भी रेस में है शामिल

    लखनऊ सुपरजाएंटस भी रेस में है शामिल

    प्लेऑफ में जिस टीम के सबसे ज्यादा पहुंचने के आसार हैं उसमें दूसरा नाम लखनऊ सुपरजाएंटस का है, जिसने 10 में से 7 मैचों में जीत हासिल कर 14 अंक हासिल कर लिये हैं और अपनी जगह पक्की करने के लिये उसे बचे हुए 4 में से सिर्फ 2 मैचों में जीत की दरकार है। इसके साथ ही लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम का नेट रन रेट भी पॉजिटिव है तो ऐसे में उसके क्वालिफाई करने के ज्यादा चांस हैं।

    राजस्थान को 4 में से 3 में चाहिये जीत

    राजस्थान को 4 में से 3 में चाहिये जीत

    वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसने अब तक खेले गये 10 में से 6 मैचों में जीत हासिल कर 12 अंक बटोर लिये हैं और पॉजिटिव नेट रन रेट के चलते तीसरे पायदान पर काबिज है। राजस्तान रॉयल्स की टीम को अभी भी 4 मैच खेलने हैं जिसमें से अगर वो 3 मैच जीत जाती है तो बिना किसी परेशानी के क्वालिफाई कर जायेगी, हालांकि अगर वो सिर्फ 2 ही मैच जीत पाती है तो उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये नेट रन रेट और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा।

    आरसीबी को हर मैच में चाहिये जीत

    आरसीबी को हर मैच में चाहिये जीत

    पिछले कुछ मैच से लगातार हार का सामना कर रही आरसीबी की टीम ने बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर अपनी उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है। आरसीबी की टीम ने अब तक खेले गये 11 मैचों में से 6 में जीत हासिल कर 12 अंक बटोर लिये हैं, हालांकि उसका नेट रन रेट ज्यादा अच्छा नहीं है, तो ऐसे में वो बचे हुए तीनों मैचों में जीत हासिल कर सीधे क्वालिफाई करना चाहेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे अपने बचे हुए मैचों में नेट रन रेट को सुधारना होगा, वरना क्वालिफिकेशन में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को झटका लग सकता है और उसे अपना क्वालिफिकेशन किस्मत के सहारे छोड़ना पड़ेगा।

    हैदराबाद के पास भी क्वालिफाई करने का मौका

    हैदराबाद के पास भी क्वालिफाई करने का मौका

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की बात करें तो उसने लगातार 2 हार के साथ कैंपेन का आगाज किया था लेकिन लगातार 5 मैच जीतकर जबरदस्त वापसी की, हालांकि पिछले 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये बचे हुए 5 में से 4 मैचों में जीत हासिल करने की दरकार है। हालांकि अगर वो 3 मैच ही जीत पाती है तो एक बार फिर से नेट रन रेट खेल में आ जायेगा और उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा।

    पंजाब किंग्स को सभी मैचों में चाहिये होगी जीत

    पंजाब किंग्स को सभी मैचों में चाहिये होगी जीत

    पंजाब किंग्स की टीम की बात करें तो उसने अब तक खेले गये 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार का सामना किया है। पंजाब किंग्स की टीम सीजन में अब तक लगातार जीत हासिल कर पाने में नाकाम रही है, ऐसे में अगर उसे क्वालिफाई करना है तो बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करने की दरकार है, हालांकि अगर वो एक मैच में भी हार का सामना करती है तो उसका क्वालिफाई करना मुश्किल हो जायेगा क्योंकि उसका नेट रन रेट नेगेटिव में है। ऐसे में उसे सभी मैचों में अपने नेट रन रेट पर भी ध्यान देना होगा।

    दिल्ली कैपिटल्स को भी सभी मैचों में चाहिये जीत

    दिल्ली कैपिटल्स को भी सभी मैचों में चाहिये जीत

    दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस सीजन उसका प्रदर्शन भी काफी मिला जुला रहा है लेकिन वो अब भी प्लेऑफ तक पहुंच सकती है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अभी 5 मैच खेलने हैं जिसमें अगर वो सभी में जीत हासिल कर लेती है तो 18 अंक के साथ क्वालिफाई कर जायेगी, वहीं पर अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक मैच में हार मिलती है और 4 में जीत तो भी उसके क्वालिफाई करने के ज्यादा चांसेस हैं क्योंकि उसका नेट रन रेट पॉजिटिव में हैं और बाकी टीमों के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।

    केकेआर को जीत के साथ चाहिये किस्मत की मेहरबानी

    केकेआर को जीत के साथ चाहिये किस्मत की मेहरबानी

    कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो उसे अभी 4 मैच खेलने हैं जिसमें उसे न सिर्फ जीत की दरकार है बल्कि किस्मत की मेहरबानी की भी दरकार है। केकेआर की टीम ने अब तक सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल की है और बचे हुए 4 मैच जीतकर सिर्फ 16 अंक तक ही पहुंच सकती है, फिलहाल उसका नेट रन रेट पॉजिटिव में है लेकिन क्वालिफिकेशन में अपनी जगह पक्की करने के लिये उसे इसे दूसरों से बेहतर बनाये रखने की दरकार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+