राशिद का छक्का देख बाैखलाए मुथैया मुरलीधरन, गेंदबाज को दी गालियां (VIDEO)
नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को एक रोमांचक मोड़ पर 5 विकेट से धूल चटा दी। एक समय हैदराबाद जीत के करीब लग रहा था लेकिन पारी के आखिरी 4 ओवरों में राहुल तेवतिया और राशिद खान ने मिलकर हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। खासकर राशिद खान ने, जिन्होंने मैच की आखिरी दो गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाकर जीत दिलाई। इस दाैरान हैदराबाद के गेंदबाजी कोच और महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन राशिद खान का छक्का देख बाैखला गए और गेंदबाज को गालियां देते दिखे।
यह भी पढें- हैदराबाद तो हार गया, लेकिन उमरान मलिक जीत गए, बनाए 5 बड़े रिकाॅर्ड
Recommended Video

गेंदबाज पर हुए गुस्सा
हुआ ऐसा कि गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने गेंद मार्को जेनेसन को थमाई, लेकिन पहली ही गेंद पर राहुल तेवतिया ने उनको छक्का लगा दिया। फिर दूसरी गेंद पर सिंगर आया। तीसरी गेंद पर रासिद ने छक्का जड़ दिया। इस छक्के को देख मुरलीधन बुरी तरह चिल्लाते दिखे, साथ ही गेंदबाज को गालियां देते दिखे। मुरलीधरन गेंदबाज से बिल्कुल निराश दिखे। फिर चाैथी गेंद पर कोई रन नहीं आया, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर राशिद ने छक्के जड़कर मैच खत्म कर दिया।
शशांक ने खेली थी अहम पारी
इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए और एडेन मार्कराम ने 2 चाैके और 3 छक्के लगाकर 56 रन बनाए। फिर अंत में शशांक सिंह ने 6 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 1 चौका रहा। उनकी इस पारी की मदद से हैदराबाद को 6 विकेट पर 195 रन तक पहुंचाने में मदद की। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने 39 रन देकर 3 विकेट लिए।

राशिद-तेवतिया ने दिलाई जीत
फिर जवाब में उतरी गुजरात के लिए राहुल तेवतिया और राशिद खान ने छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 59 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने का काम किया। तेवतिया ने 21 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए, जबकि राशिद खान ने 11 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए उमरान मलिक ने 5 विकेट लिए। उन्होंने गिल (22), हार्दिक पांड्या (10), साहा (68), डेविड मिलर (17) और अभिनव मनोहर (0) को आउट कर 4 ओवरों में 25 रन देकर 5 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications