हैदराबाद तो हार गया, लेकिन उमरान मलिक जीत गए, बनाए 5 बड़े रिकाॅर्ड

मुंबई : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को एक रोमांचक मुकाबले में पारी की अतिंम गेंद पर 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बुधवार (27 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए आईपीएल 2022 के 40वें मैच में हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में गुजराज ने ओवर की आखिरी दो गेंदों पर राशिद खान के बल्ले से निकले छक्कों की मदद से मैच जीत लिया। हैदराबाद भले ही ये मैच हार गया हो, लेकिन उनका तेज गेंदबाज उमरान मलिक सबका दिल जीत गए।

यह भी पढ़ें- जीतकर भी हार्दिक पांड्या घबरा गए हैं, बोले- हमारी किस्मत खराब हो सकती है

अपनी रफ्तार से मचाया तहलका

अपनी रफ्तार से मचाया तहलका

गुजरात जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो उनके 16 ओवर में 140 रनों तक 5 विकेट गिर चुके थे। ये पांचों विकेट उमरान ने ही अपनी रफ्तार के दम पर चटकाए। उमरान को अगर किसी अन्य गेंदबाज का भी साथ मिलता तो हैदराबाद मैच जीत जाता, क्योंकि आखिरी 4 ओवरों से पहले उमरान अपना कोटा पूरा कर चुके थे। ऐसे में बाकी गेंदबाजों ने आखिरी 4 ओवरों में 59 रन लुटाते हुए मैच गंवा दिया। उमरान ने मात्र 25 रन देते हुए 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। यही कारण था कि उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उमरान ने इस प्रर्दशन के दम पर अपने नाम 5 रिकाॅर्ड भी दर्ज कर लिए हैं।

ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने

ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने

उमरान मलिक किसी एक आईपीएल मैच में 5 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। जब उन्होंने यह कारनामा 22 साल 157 दिन में किया। इस मामले में पहले नंबर पर जयदेव उनादकट हैं। उन्होंने 21 साल 204 दिन की उम्र में किसी एक मैच में 5 विकेट लेने का काम किया था। इसके बाद तीसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने 22 साल 228 दिन की उम्र में आईपीएल के एक मैच में 5 विकेट लिए थे।

IPL में एक मैच में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज-
21 वर्ष 204 दिन - जयदेव उनादकट
22 साल 157 दिन - उमरान मलिक
22 साल 228 दिन - अर्शदीप सिंह

हैदराबाद के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

हैदराबाद के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

इसके अलावा उमरान आईपीएल में हैदराबाद के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उमरान से पहले भुवनेश्वर कुमार ने 19 रन देकर 5 विकेट लिए थे तो मोहम्मद नबी ने 11 रन देकर 4 विकेट हैदराबाद के लिए झटके थे।

- साथ ही उमरान किसी एक मैच में 4 बल्लेबाजों को बोल्ड कर पवेलियन भेजने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। ऐसा काम आईपीएल 2011 में पहली बार लसिथ मलिंगा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था। फिर सिदार्थ त्रिवेदी ने गुजरात के खिलाफ 2012 में 4 बल्लेबाजों को बोल्ड कर पवेलियन भेजा था।

ऐसा करने वाले 5वें गेंदबाज-

ऐसा करने वाले 5वें गेंदबाज-

उमरान अब किसी एक मैच में 5 विकेट लेने वाले 5वें अनकैप्ड प्लेयर भी बन गए हैं। उनसे पहले अंकित राजपूत, वरुण चक्रवर्ती, हर्षल पटेल व अर्शदीप सिंह ऐसा कर चुके हैं।

अनकैप्ड प्लेयर के फाइफर
5/14 अंकित राजपूत
5/20 वरुण चक्रवर्ती
5/25 उमरान मलिक
5/27 हर्षल पटेल
5/32 अर्शदीप सिंह

इसके अलावा उमरान ने इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 8वीं बार 150 से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंकी है। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 153.3 की रफ्तार से यॉर्कर डालते हुए ऋद्धिमान साहा को क्लीन बोल्ड किया। इस तरह वह इस आईपीएल सीजन में सबसे तेज बॉल डालने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए।

पर्पल कैप की रेस में हैं शामिल

पर्पल कैप की रेस में हैं शामिल

इस सीजन में उमरान के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 8 मैच खेले हैं। उन्होंने इन मैचों में 15 विकेट लिए हैं। उमरान पर्पल कैप की रेस में हैं। वह इस सीजन में टी नटराजन के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने। इस लिस्ट में सबसे ऊपर युजवेंद्र चहल हैं। उन्होंने 18 विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+