अर्धशतक मुश्किल से लगा, पर इसकी भी कीमत है, शमी ने दी कोहली को शाबासी- VIDEO
नई दिल्ली, 1 मई: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली किसी तरह से सीजन का पहला अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए। उनको गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये कामयाबी मिली लेकिन गलती यह हुई कि ये पारी बहुत ही गेंदों को जाया करके आई। इतने धीमे स्ट्राइरक रेट पर रन बनाने का खामियाजा आरसीबी ने ही भुगता क्योंकि बाद के बल्लेबाजों के भरसक प्रयास के बावजूद स्कोर 170 तक की खिंच सका जो जीटी के इन-फॉर्म बल्लेबाजों ने हासिल करके दिखाया दिया।

कोहली ने संघर्ष करते हुए 53 गेंदों पर 58 रनों की बेहद धीमी पारी खेली। इससे तेज बैटिंग वे अपने दिनों में वनडे में ही कर लेते थे। लेकिन यहां पर कोहली का लय में आना भी जरूरी था और उन्होंने विकेट पर टिककर खुद को समय दिया और एक जरूरी अर्धशतक पूरा किया। हो सकता है ये पारी आने वाले मैचों में उनकी बेहतर परफॉरमेंस की नींव साबित हो। इसलिए इस पारी के भविष्य के संदर्भ में मायने जरूर बनते हैं।
कोहली को भारत के प्रीमियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया। बोल्ड होकर निराशा के साथ मुंह झुकाए कोहली जब पवेलियन की ओर लौट रहे थे तब शमी ने उनके कंधे पर हाथ रखकर पारी के लिए शाबासी दी। शमी का यह भाव काफी पसंद किया जा रहा है।
शमी और कोहली की बॉन्डिंग नेशनल टीम में एक साथ खेलने के कारण है। कोहली ने अपनी कप्तानी में कई मौकों पर शमी को बैक किया। विराट कोहली गेंदबाजों के कप्तान थे जिनके अंदर में शमी का काफी विकास हुआ। शमी आज एक शानदार टेस्ट गेंदबाज हैं और इसमें कोहली की लीडरशिप ने भी एक भूमिका अदा की है। शमी जानते हैं मुश्किल समय कैसा होता है और उसमें कैसे साथ निभाया जाता है।
Recommended Video
शमी ने कोहली के इस मुश्किल अर्धशतक पर ऐसा ही एक भाव दिया। अगर आरसीबी मैच जीत जाता तो यही पारी वाहवाही बटोर रही होती। इसके बावजूद यह तो यकीन किया ही जाना चाहिए कि कोहली अगले मुकाबले में थोड़े कम दबाव के साथ बैटिंग करें तो स्ट्राइक रेट खुद ऊपर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications