MI vs LSG: मुंबई ने लिया गेंदबाजी का फैसला, अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला मौका

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: आईपीएल 2022 के 26वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। इससे भिड़ंत के जरिए रोहित शर्मा एंड कंपनी इस सीजन में अपनी पहली जीत की संभावनाएं भी तलाश रही है। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले से पहले अपने सभी पांचों मैच हारे हैं। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पांच मैचों में से तीन मुकाबले जीतकर पांचवें स्थान पर बैठी है और उसका रन रेट भी अच्छा है।

IPL 2022: MI vs LSG: Mumbai Indians bowl first, Fabian Allen in, here is both playing XI

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और उन्होंने बात बासिल थंपी के स्थान पर फैबियन एलेन को हासिल कर लिया है। ये एक ऑलराउंडर है और इस खिलाड़ी को अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन में नहीं चुनने के कारण एमआई आलोचनाओं का शिकार हुई थी।

यह भी पढ़ें- शेन वॉटसन ने कहा- MI की दुर्गति से हैरान नहीं हूं, मुझे तो नीलामी में ही गड़बड़ पता चल गई थी

इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर के चुने जाने की भी काफी संभावना ही थी लेकिन फिलहाल उनको आईपीएल डेब्यु के लिए इंतजार करना होगा। दूसरी और केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स ने एक बदलाव किया है- गौतम बाहर हो चुके हैं और मनीष पांडे अंदर आ चुके हैं बाकी पूरी टीम वही है।

mumbai indians

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा, अवेश खान, रवि बिश्नोई

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स

टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा है कि हमको चीजों को अपने अंडर में करने की जरूरत है और शांत रहना भी जरूरी है। बस यही सिंपल सी बात है। हमको चीजों को जटिल करने की जरूरत नहीं है। हमकों बस बाहर आकर अपना बेसिक क्रिकेट खेलना है और उसी पर फोकस करते रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+