IPL 2022: मोहसिन खान के झटके से पस्त हुई DC, रोमांचक मैच में LSG 6 रनों से जीते

मुंबई, 1 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल सीजन 2022 के 45वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से मात दे दी। बाए हाथ के युवा पेसर मोहसिन खान ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए और दिल्ली को पस्त करने में अहम रोल अदा किया। लखनऊ की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 195 रनों का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में डीसी की टीम अक्षर पटेल के भरसक प्रयास के बावजूद 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी।

IPL 2022, Match 45, LSG beat DC by as Mohsin Khan takes 4 wicket

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए खराब शुरुआत दी क्योंकि पृथ्वी शॉ 5 और डेविड वार्नर 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मिशेल मार्श और कप्तान ऋषभ पंत ने जोरदार बैटिंग का प्रदर्शन किया और एक अर्धशतकीय साझेदारी करके मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचाने का वायदा किया लेकिन बाद में ऐसा नहीं हो सका क्योंकि रॉवमैन पॉवेल उस समय आउट हुए जब उनसे आखिरी ओवर में कुछ मारधाड़ की उम्मीदें थी।

मिशेल मार्श को के गौतम ने चलता किया था। उन्होंने 20 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। इसके बाद ललित यादव भी तुरंत आउट हो गए क्योंकि उन्होंने केवल 3 ही रन बनाए। उनको रवि बिश्नोई ने चलता किया। अगला आउट होने वाला विकेट ऋषभ पंत का था जिन्होंने 30 गेंदों पर 44 रनों का योगदान दिया।

dc

इसके बाद पॉवेल और अक्षर पटेल की बैटिंग ने बहुत संभावनाएं जगाई लेकिन पॉवेल 21 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेलकर मोहसिन खान की गेंद पर आउट हो गए और डीसी को बड़ा झटका लगा। इसके बाद शार्दुल ठाकुर 1 ही रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने।

यहां अंतिम क्रम पर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने मिलकर एक ऐसा साझेदारी करने की कोशिश की जिसने लखनऊ को एक समय टेंशन में डाल दिया था। इन्होंने तेज 41 रन जोड़े। अंतिम ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे और कुलदीप यादव किसी तरह पहली ही गेंद पर छक्का लगाने में कामयाब हुए जिसके चलते मैच बेहद रोचक हो गया लेकिन बाद में एक छक्का अंतिम गेंद पर ही लगा जो अक्षर पटेल ने लगाया था। यह ओवर मार्कस स्टोइनिस फेंक रहे थे।

अक्षर पटेल एक और बैटिंग शो के बाद 24 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। कुलदीप यादव ने 8 गेंदों पर 16 रनों का योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+