IPL 2022: चेन्नई की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार, पंजाब ने 54 रनों से जीता मैच

मुंबई, अप्रैल 03। IPL 2022 के 11वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों से हरा दिया है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए थे और सीएसके को 181 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन चेन्नई की टीम 18वें ओवर तक ही ऑलआउट हो गई। आपको बता दें कि टूर्नामेंट में यह चेन्नई की लगातार तीसरी हार हुई है और इसी के साथ सीएसके अब प्वॉइंट टेबल में आखिरी स्थान पर पहुंच गई है।

CSK vs Kings XI punjab

शुरुआती झटकों के चलते हारी चेन्नई की टीम

आपको बता दें कि पंजाब के 180 रनों के जवाब में चेन्नई की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 10 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गिर गया। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा और एक समय तो 36 रन पर चेन्नई के पांच विकेट गिर गए।

सीएसके का टॉप ऑर्डर बना हार की वजह

चेन्नई के लिए पिछले मैच के हीरो रहे रॉबिन उथप्पा इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने एकबार फिर से सीएसके के फैंस को निराश किय। मोइन अली (0), अंबाती रायडू (13) और कप्तान जडेजा (0) ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया।

धोनी-दुबे की पार्टनरशिप से जगी थी कुछ उम्मीदें

हालांकि इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी मैच में उस वक्त थोड़ी जान दिखी जब धोनी और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद थे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 50 रन से अधिक की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप में शिवम दुबे ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली तो वहीं धोनी ने भी अपनी आक्रामक पारी की शुरुआत करने में थोड़ी देर कर दी। 17 ओवर खत्म होने के बाद धोनी ने अपने हाथ खोलने शुरू किए, लेकिन तभी शिवम दुबे का विकेट गिरने के बाद फिर से विकेटों की लाइन लग गई और आखिर में धोनी भी 28 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+