IPL 2022 : ऐसा हुआ तो दिल्ली पहुंचेगा प्लेऑफ में, धोनी सभी मैच जीतकर भी हार जाएंगे

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के 58वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स को 8 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल को रोमांचक बना दिया है। दिल्ली ने 161 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया, जिस कारण उनका नेट रन रेट भी अच्छा हुआ। दिल्ली अब 12 मैचों में 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0210 है। इस जीत के साथ दिल्ली की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें जिंदा हैं। दिल्ली के लिए रास्ते पूरी तरह से खुले हैं, फिर भले ही चेन्नई सुपर किंग्स अपने बचे तीनों मैचों को जीत ले। आइए जानें कैसे-

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : रविंद्र जडेजा हुए चेन्नई टीम से बाहर, CEO विश्वनाथन ने बताई असली वजह

पहले जीतने होंगे बचे दोनो मैच

पहले जीतने होंगे बचे दोनो मैच

अब दिल्ली के आखिरी दो लीग मैच बचे हैं। सबसे पहले तो उनको इन मैचों को हर हाल में ही जीतना होगा। उनका एक मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 मई को खेला जाएगा। फिर दिल्ली आखिरी मैच 21 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा। अगर दिल्ली टीम इन दोनों मैचों को जीत जाती है तो उसके फिर 14 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हो जाएंगे। साथ ही दुआ करनी होगी कि राजस्थान और आरसीबी भी अपने बचे दो मैचों में एक मैच हार जाए।

Recommended Video

    IPL 2022: CSK और जडेजा के बीच पड़ी दरार.! CEO ने कहा कुछ खिलाड़ियों के साथ हुई अनबन | वनइंडिया हिंदी
    चेन्नई सभी मैच जीतने पर भी हार जाएगा

    चेन्नई सभी मैच जीतने पर भी हार जाएगा

    ऊधर, फिर चेन्नई टीम भले ही अपने बचे तीनों मैच जीत ले, लेकिन वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएंगे। वो इसलिए, क्योंकि चेन्नई के अभी 11 मैचों में 8 अंक हैं। अगर वो तीनों मैच जीत भी जाती है तो भी उसके 7 जीत के साथ 14 अंक ही बनेंगे।

    चेन्नई इनके खिलाफ खेलेगी मैच-
    12 मई को वानखेड़े स्टेडियम में बनाम मुंबई
    15 मई को वानखेड़े स्टेडियम में बनाम गुजरात
    20 मई को ब्रेबोर्न स्टेडियम में बनाम राजस्थान

    ये हारे तो भी दिल्ली खुश

    ये हारे तो भी दिल्ली खुश

    इसके अलावा दिल्ली खेमा चाहेगा कि सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स भी कम से कम कोई एक मैच हार जाए। हैदराबाद और पंजाब के अभी 3-3 मैच बचे हैं। खास बात यह है कि पंजाब का एक मैच दिल्ली के साथ होगा। वहीं हैदराबाद की टीम कोलकाता, मुंबई और पंजाब के खिलाफ अपने आखिरी मैच खेलेगी। हैदराबाद भी अगर एक भी मैच हारती है तो दिल्ली 16 अंक लेकर उनसे आगे रहेगी। वहीं हैदराबाद और पंजाब अपने दो-दो मैच जीतती हैं तो उनके अंक 14-14 ही रह जाएंगे।

    रोचक फैक्ट ये भी है-

    रोचक फैक्ट ये भी है-

    एक रोचक फैक्ट यह भी है कि गुजरात की टीम प्लेऑफ में पक्की जगह बना चुकी है। लखनऊ 12 मैचों में 16 अंक लेकर लगभग पहुंच ही चुका है, क्योंकि उनकी नेट रन रेट सही जा रही है। वहीं अगर राजस्थान और आरसीबी एक-एक मैच जीत जाती हैं और भले एक हार जाती हैं तो उनके अक भी 16 हो जाएंगे। ऐसे में फिर प्लेऑफ में रहने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। 16 अंकों के साथ लीग में सफर करने वाली जिन टीमों का नेट रन अच्छा होगा वो टाॅप-4 में शामिल हो जाएंगी। फिर 14 अंक लेने वाली टीमें वैसे ही बाहर हो जाएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+