IPL की फ्रेंचाइंजी खिलाड़ी को धोखा भी देती हैं, जानिए कैसे- RCB स्टार हर्षल पटेल ने किया खुलासा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: आईपीएल 2021 के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल ने तब ऐसी बॉलिंग की थी कि उनकी नेशनल टीम का कॉल भी प्राप्त हुआ। इस बॉलर को आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए बुमराह का अहम साथी माना जा रहा है। उम्मीद है पटेल की फॉर्म ऐसी ही रहेगी। मौजूदा आईपीएल सीजन में इस बॉलर ने टुकड़ों में प्रभावित किया है। वे पर्सनल परेशानियों से जूझते रहे। उनकी बड़ी बहन का निधन प्रतियोगिता के बीच में ही हो गया था।

Recommended Video

    IPL 2022: हर्षल पटेल ने IPL टीमों पर लगाया आरोप कहा IPL में ठगा हुआ महसूस किया गया | वनइंडिया हिंदी
     जब हर्षल को लगा कि फ्रेंचाइजी मिलकर उनके साथ धोखा कर रही हैं

    जब हर्षल को लगा कि फ्रेंचाइजी मिलकर उनके साथ धोखा कर रही हैं

    हर्षल आज जिस स्थिति में है उनको लेने के लिए कोई भी फ्रेंचाइजी तैयार होगी। लेकिन एक समय ऐसा भी जब उनको लगा कि ये फ्रेंचाइजियां मिलकर उनके साथ धोखा कर रही हैं।

    हर्षल पटेल ने कहा है कि आईपीएल 2021 में उनके जबरदस्त सीजन से पहले अलग-अलग फ्रेंचाइजी के तीन-चार लोगों ने उनसे संपर्क किया था और कहा था कि वे हर्षल के लिए नीलामी में बोली लगाएंगे। हालांकि जब नीलामी का दिन आया तब ये लोग अपनी जुबान से पलट गए। यह देखकर गेंदबाज को काफी अफसोस हुआ था।

    नीलामी में अपनी जुबान से पलट गए लोग

    नीलामी में अपनी जुबान से पलट गए लोग

    हर्षल ने गौरव कपूर से ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस इंटरव्यू के दौरान कहा कि विडंबना देखिए कि अलग अलग फ्रेंचाइजी से तीन चार लोगों ने मुझे कहा था कि हम आपको लेने के लिए बोली लगाएंगे लेकिन किसी ने ऐसा नहीं किया। उस समय मुझे लगा, जैसे मेरे साथ धोखा हो गया है। मुझे महसूस हुआ कि उन्होंने मुझसे झूठ बोला, मुझे खुद के साथ धोखा महसूस हुआ।

    31 साल के इस खिलाड़ी के मन के ऊपर फिर बुरी गुजरी। पटेल ने कहा कि इन सब चीजों ने उनको जैसे अंधेरे में धकेल दिया और उनको उस समय से बाहर निकलने में समय लगा और चीजों को स्वीकार करना पड़ा।

    मैं नेगेटिव विचारों में घिर गया- हर्षल पटेल

    मैं नेगेटिव विचारों में घिर गया- हर्षल पटेल

    पटेल ने कहा, "मैं नेगेटिव विचारों में घिर गया था। ऐसा लगने लगा था कि मैं कौन हूं, मैंने इस खेल में इतना समय दिया है। इतनी मेहनत की है। आप खुद से इतना कुछ कहते रहते हैं और आपको कोई भी नतीजा नहीं मिल रहा है।"

    लेकिन इन सब चीजों से उभरकर हर्षल पटेल पिछले आईपीएल सीजन में 32 विकेट लेने में कामयाब रहे जो उन्होंने केवल 15 मैचों में हासिल किए थे। आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी वे 8 मैचों में 10 विकेट हासिल कर चुके हैं।

    RCB को हर्षल के धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद-

    RCB को हर्षल के धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद-

    जहां तक मौजूदा सीजन में हर्षल पटेल की मौजूदा फ्रेंचाइजी की बात है तो आरसीबी के लिए फिलहाल मिलाजुला सीजन रहा है क्योंकि वे 9 मैचों में 5 मुकाबले हार चुके हैं। ताजा मैच में उनको राजस्थान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में आरसीबी की टीम केवल 68 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके बाद अगले मैच में यह टीम तब हार गई जब आरआर की टीम मात्र 144 रनों पर ढेर हो गई जिसके जवाब में आरसीबी ने केवल 115 ही रन बनाए और 29 रनों से मैच हार गई। हर्षल पटेल अभी तक मैच विजेता प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। आरसीबी को कोहली के बल्ले के चलने का भी इंतजार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+