हार्दिक पांड्या के फैंस हो जाओ तैयार, IPL 2022 में सरप्राइज देने जा रहा है स्टार 'ऑलराउंडर'

अहमदाबाद, 14 मार्च: भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय नहीं है। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में भी अपनी गेंदबाजी के जलवे नहीं दिखाए और बतौर ऑलराउंडर उनकी उपयोगिता पर भी गंभीर सवाल उठाए जा चुके हैं। एक समय हार्दिक पंड्या की तुलना भारत के अगले कपिल देव के तौर पर होती थी। हार्दिक कपिल के तो आसपास कहीं नहीं ठहरे, बल्कि वे अपने समकक्ष बेन स्टोक्स से भी बहुत पीछे जा चुके हैं। हार्दिक पंड्या की समस्या उनकी खुद की फिटनेस है और वे चोटों के चलते अपने करियर में बड़ी गिरावट देख चुके हैं।

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या-

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या-

इसके बावजूद हार्दिक पंड्या अपने आप में एक ब्रांड है वह अपनी लय पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गेंदबाजी कर सकते हैं और बल्लेबाजी में किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं। हार्दिक ने सफेद गेंद फॉर्मेट में कई मौके पर ही टीम को अविश्वसनीय तरीके से जिताया है और वे इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद आईपीएल के आने वाली सीजन के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं। आई पी एल 2022 के लिए हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस की टीम ने अपना कप्तान नियुक्त किया है। यह टीम आईपीएल में पहली बार उतर रही है और हार्दिक पंड्या के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां है।

हार्दिक पंड्या के फैंस के लिए सरप्राइज

हार्दिक पंड्या के फैंस के लिए सरप्राइज

इसी बीच हार्दिक पंड्या के फैंस के लिए एक बढ़िया खबर आ रही है क्योंकि रविवार को इस सुपर स्टार खिलाड़ी ने यह दावा किया है इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाली सीजन में उनकी गेंदबाजी को लेकर सबको सरप्राइज देखने को मिलेगा। हार्दिक पांड्या ने T20 वर्ल्ड कप में अपना अंतिम मुकाबला खेला था और यह 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ हुआ था। जब हार्दिक पंड्या से पूछा गया कि क्या वे बॉलिंग करेंगे तो हार्दिक ने कहा- यह सरप्राइस करने वाली चीज होगी।

गुजरात टाइटंस की जर्सी लॉन्च के मौके पर कहा-

गुजरात टाइटंस की जर्सी लॉन्च के मौके पर कहा-

हार्दिक पंड्या ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि यह एक सरप्राइस होगा तो सरप्राइज के लिए तैयार रहिए। हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस की जर्सी लॉन्च के मौके पर इस टीम के होम ग्राउंड में मौजूद थे और यहां पर उन्होंने यह बातें कहीं। हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस ने ₹15 करोड़ में ऑक्शन ड्राफ्ट के तहत खरीदा है। अगर हार्दिक गेंदबाजी करते हैं तो उनके फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर होगी क्योंकि इस साल के अंत में भारत को T20 वर्ल्ड कप भी खेलना है जो ऑस्ट्रेलिया में होगा और अगर हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी गेंदबाजी दोनों विभागों में फिट नजर आते हैं तो टीम इंडिया के लिए एक अच्छा बैलेंस तैयार मिलेगा।

कप्तानी का रोल दिमाग में क्लियर है-

कप्तानी का रोल दिमाग में क्लियर है-

कप्तानी के बारे में बात करते हुए हार्दिक को इसको केवल 'मैन मैनेजमेंट' बताया है उन्होंने कहा है कि कप्तानी ऐसी चीज है कि सफलताएं आपकी होती है लेकिन विफलता मेरी है। हमारा रोल यह तय करना है कि खिलाड़ी अपनी जगह कंफर्टेबल रहें और कप्तानी से उनको जो मदद मिल सकती है वह मिलते रहे। पारदर्शिता, ईमानदारी एक कप्तानी के जरूरी हिस्से हैं। जब अच्छा समय आता है तो खिलाड़ियों को हमारी जरूरत नहीं होगी। लेकिन आईपीएल का सीजन आपकी परीक्षा लेता है और मुश्किल समय भी आएगा और तब हमको खिलाड़ियों को सपोर्ट करना होगा और हम करेंगे।

गुजरात टाइटन्स का पहला मुकाबला 28 मार्च को-

गुजरात टाइटन्स का पहला मुकाबला 28 मार्च को-

अहमदाबाद आधारित फ्रेंचाइजी 28 मार्च को लखनऊ फ्रेंचाइजी के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। यह दोनों ही टीम इस बार आईपीएल में नई नवेली हैं।

गुजरात टाइटन्स टीम में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड, भारत के वरिष्ठ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी शामिल हैं। टीम में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा मुख्य कोच होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+