वक्त ने पलटी बाजी, ब्रॉडकास्टर अपने ही कार्टून पर फंसा, सैमसन की पत्नी का तंज, सबकी बोलती बंद

नई दिल्ली, 29 मई: राजस्थान रॉयल्स पर कोई दांव लगाने के लिए तैयार नहीं था। यह टीम लो प्रोफाइल रही है। एक शेन वार्न वाला समय था लेकिन वह डेढ़ दशक पहले बीती बात हो चुकी। उसके बाद से आरआर ने संघर्ष किया है। किसी ने नहीं सोचा था यह टीम आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल खेल रही होगी। सब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की शान में बड़ी बातें कर रहे थे लेकिन दोनों ही ऐसे धराशाई हुई कि उठ नहीं पाई और राजस्थान अपनी सटीक गेंदबाजी व जोस बटलर के दम पर फाइनल की उड़ान पर सवार हो गई। संजू सैमसन इस टीम के कप्तान हैं जो खुद एक लो प्रोफाइल इंसान हैं।

बिना लाइमलाइट के खेल रही संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स

बिना लाइमलाइट के खेल रही संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स

सच यह है कि बिना किसी चकाचौंध के जीत रही राजस्थान रॉयल्स किसी भी टीम को अपने दिन बुरी तरह पटखनी दे सकती है। बिना लाइमलाइट के खेल रही संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर 2 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंच गई। रॉयल्स ने ग्रुप चरणों में अपने 14 मैचों में से नौ में जीत हासिल की थी और दूसरे स्थान पर रही थी। सैमसन की टीम टूर्नामेंट की सबसे निरंतर टीमों में से एक रही है और अपनी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी हथियाने की कोशिश कर रही है।

Recommended Video

    IPL 2022: Rajasthan के फाइनल में पंहुचने क्या रहे 5 फैक्टर, कप्तान मे दिखाया दम | वनइंडिया हिंदी
    आईपीएल ब्रॉडकास्टरों पर निशाना साधा

    आईपीएल ब्रॉडकास्टरों पर निशाना साधा

    अच्छे खेल के बाद अब सब ये बात सोच रहे हैं कि सब कुछ होने के बावजूद आरआर को वह शोहरत क्यूं नहीं मिलती जिसके वे हकदार हैं? सैमसन की पत्नी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आईपीएल ब्रॉडकास्टरों पर निशाना साधते हुए एक स्टोरी साझा की।

    आईपीएल प्रसारकों ने फाइनल की दौड़ के लिए प्रत्येक टीम के कप्तानों और खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो जारी किया था। लेकिन इसमें सैमसन और उनके साथी वीडियो से गायब थे। सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश ने वीडियो का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और वीडियो में रॉयल्स के खिलाड़ियों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया।

    गुलाबी जर्सी क्यों नहीं थी?

    गुलाबी जर्सी क्यों नहीं थी?

    चारुलता की इंसटाग्राम स्टोरी पर कैप्शन में लिखा है, "आईपीएल के पहले दिन आईपीएल 2022 की दौड़ दिखाते हुए इस एनिमेटेड वीडियो को देखा। और आश्चर्य हुआ कि कोई गुलाबी जर्सी (राजस्थान रॉयल्स) क्यों नहीं थी। "

    आगे की इंस्टाग्राम स्टोरी में, चारुलता ने राजस्थान रॉयल्स के फाइनल में पहुंचने की एक तस्वीर साझा की, जिसका पर लिखा था: "और फाइनल! आभारी (हूं)"

    कई लोगों को संजू सैमसन पर शक था

    कई लोगों को संजू सैमसन पर शक था

    आईपीएल 2022 में सैमसन की सीजन की शुरुआत थोड़ी पेचीदा थी क्योंकि कई लोगों शक था कि यह चुप रहने वाला खिलाड़ी शायद ही कप्तान को समझ पाएगा। लेकिन मध्यक्रम के तेजतर्रार बल्लेबाज ने सभी आलोचकों को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने खराब खेल के बाद न केवल अपने साथियों का समर्थन किया है, बल्कि ड्रेसिंग रूम को भी शांति रखा।

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी

    राजस्थान रॉयल्स 14 साल में पहली बार फाइनल में खेलेगी, उनकी आखिरी आईपीएल उपलब्धि 2008 में आई थी। रॉयल्स की हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी, जो अपने पहले खिताब की तलाश में हैं। जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेम में शानदार शतक बनाया था। वे ऑरेंज कैप धारक हैं और गुजरात टाइटंस व राजस्थान रॉयल्स के बीच हार-जीत का अंतर पैदा कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+