IPL 2022: दिनेश कार्तिक ने दिया जवाब, इस बार कौन सी टीम जीतने जा रही है ट्रॉफी
मुंबई, 13 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में आकर निखर चुके दिनेश कार्तिक अपने पुराने दिनों की शानदार झलक दिखा रहे हैं। कार्तिक ने अभी तक एक फिनिशर का रोल बखूबी निभाया है। जब वे निचले क्रम पर बैटिंग के लिए आते हैं तो कुछ ही ओवरों का मामला बाकी होता है। कार्तिक इन्ही चंद गेंदों पर रंग जमा रहे हैं। अपने ताजा मुकाबले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। भले ही वह जिताने में चूक गए लेकिन उन्होंने जडेजा एंड कंपनी के रोंगटे जरूर खड़े दिए थे। कार्तिक और सुयश की पारियों के बदौलत आरसीबी हैरतअंगेज ढंग से टारगेट के करीब आ चुका था।
Recommended Video

मैं भविष्यवाणी करने वाला आदमी नहीं हूं...पर ये टीम...
कार्तिक ने इस मुकाबले से इस बात पर अपनी राय दी थी कि वे इस सीजन में किस टीम को विजेता के तौर पर देख रहे हैं।
कार्तिक ने IPLT20.COM पर हंसते हुए कहा- मैं भविष्यवाणी करने वाला आदमी नहीं हूं। लेकिन मुझे कहना होगा कि कैम्प में मूड काफी अच्छा है और मुझे लगता है हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम अच्छे स्पेस में हैं, तो निश्चित तौर पर फिलहाल हम प्रतियोगिता में दावेदार हैं।

कार्तिक की घातक फॉर्म
आरसीबी भले ही यह मुकाबला हार गई हो लेकिन उसने जो पिछले तीन मैच जीते उनमें दिनेश कार्तिक ने अहम भूमिका निभाई थी।
जब कार्तिक से पूछा गया कि वे बैटिंग करने से पहले क्या रणनीति अपनाते हैं तो उन्होंने कहा, ये सब हालातों का जायजा लेने के बारे में है, अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए उस दिन पर विकेट पर अपना बेस्ट देने की कोशिश करनी है। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मुझे पूरी स्पष्टता दी गई है और मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा हूं।

सीजन में पहली बार आउट हुए कार्तिक-
सीएसके के खिलाफ मुकाबले से पहले कार्तिक ने चार मैचों में एक बार भी आउट ना होने का कारनामा किया था। उन्होंने नाबाद 32, 14, 44 और 7 रनों की पारी खेली थी। कार्तिक इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की ओर से खेलते थे। उन्होंने केकेआर की कप्तानी भी की।
इस साल कार्तिक को मेगा ऑक्शन में साढ़े पांच करोड़ रुपये की रकम पर लिया गया है। वे लोअर ऑर्डर में बैटिंग करते हैं और विकेटकीपर का रोल भी अदा करते हैं।

चेन्नई से हार गई आरसीबी-
अगर हम ताजा मुकाबले की बात करें तो सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 216 रन बनाए थे जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 193 रन ही बना पाई थी। दिनेश कार्तिक के अलावा सुयश और शाहबाज अहमद ने क्रमशः 34 औक 41 रनों की पारियां खेली।
अंक तालिका की बात करें तो आरसीबी 5 में से 6 जीत दर्ज करने के बाद 5वें स्थान पर बैठी है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली जीत के बाद 4 में से 1 जीत दर्ज 9वें स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications