IPL 2022: टूर्नामेंट से पहले ही डेवाल्ड ब्रेविस ने नेट सेशन में दिखाई एबी डिविलियर्स की झलक
नई दिल्ली, 23 मार्च: पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन मुंबई इंडियंस की सबसे नई भर्ती के रूप में डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल 2022 सीजन से पहले अपने पहले नेट्स सत्र के दौरान कुछ बेहतरीन शॉट खेले। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के साथ उनकी बल्लेबाजी स्टाइल की समानता के कारण 18 वर्षीय को 'बेबी एबी' के नाम से जाना जाता है।

मुंबई इंडियंस द्वारा अपने YouTube पेज पर साझा किए गए एक मिनट के वीडियो में, युवा बल्लेबाज ने पहले खुद को सेट करने के लिए मैदान पर शॉट खेले। फिर जैसे ही ब्रेविस ने अपनी नजरें गड़ा दीं तो बड़े शॉट्स और कुछ रिवर्स स्वीप भी किए। 18 वर्षीय ने अपने शॉट्स की रेंज का प्रदर्शन करके साबित किया कि वह भी अपने आदर्श डिविलियर्स की तरह ही 360 डिग्री के खिलाड़ी हैं।
ब्रेविस ने हाल ही में समाप्त हुए अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 84.33 की औसत से कुल 506 रन बनाए, जिसमें उनके नाम तीन अर्द्धशतक और दो शतक शामिल हैं। टूर्नामेंट में 18 वर्षीय के शानदार प्रदर्शन ने आईपीएल की कई टीमों का ध्यान खींचा। दाएं हाथ के बल्लेबाज को बेंगलुरु में आयोजित आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में तीन करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने हासिल किया था। हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि क्या युवा बल्लेबाज दुनिया की सबसे कठिन क्रिकेट लीग में अपनी काबिलियत साबित कर पाता है या नहीं।
ब्रेविस में जबरदस्त आत्म-विश्वास है और वह फियरलैस स्टाइल में क्रिकेट खेलते दिखाई देते हैं।
इस बीच, पांच बार के चैंपियन अपने टूर्नामेंट की शुरुआत मजबूत दिखने वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेंगे। मैच 27 मार्च (रविवार) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। एक और निडर खिलाड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की अगुवाई में रोहित शर्मा की टीम और कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications