DC vs RR : मिचेल मार्श ने की छक्कों की बरसात, दिल्ली ने राजस्थान को किया ढेर
मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान राॅयल्स को 8 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान से मिले 161 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने डेविड वाॅर्नर और मिचेल मार्श की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 19वें ओवर की पहली गेंद पर जीत दर्ज कर ली। मिचेल ने 5 चाैकों और 7 छक्कों की बरसात करते हुए 62 गेंदों में 89 रन बनाए। वहीं वार्नर ने 41 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए।

इसी के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। यह दिल्ली की 12 मैचों में छठी जीत रही है। वहीं राजस्थान की 12 मैचों में 5वीं हार रही। वह अभी भी 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। ऊधर दिल्ली को अपने बचे 2 मैच भी जीतने होंगे ताकि 16 अंक लेकर प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद ज्यादा रखी जा सके।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : रविंद्र जडेजा हुए चेन्नई टीम से बाहर, CEO विश्वनाथन ने बताई असली वजह
161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में दिल्ली को झटका दे दिया। पृथ्वी शॉ प्लइंग इलेवन से बाहर थे। उनकी गैरमौजूदगी में मौका पाने वाले केएस भरत दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। फिर वॉर्नर और मिशेल मार्श ने पारी को संभाला। वार्नर और मार्श ने 101 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी की। इस दाैरान मिशेल मार्श को भी जीवनदान मिले तो वार्नर को भी, जिसका नुकसान फिर राजस्थान को उठाना पड़ा। मिचेल ने इस दाैरान अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया, तो वार्नर ने 54वां आईपीएल अर्धशतक जमाया। मार्श शतक के करीब जा चुके थे, लेकिन 18वें ओवर की पहली गेंद पर चहल ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान रिषभ पंत ने वार्नर के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। पंत ने 4 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम के ओपनर जोस बटलर को चेतन सकारिया ने तीसरे ओवर में आउट कर दिया। बटलर ने 7 रन बनाए। फिर रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और यशस्वी जायसवाल के साथ 43 रन की साझेदारी की। जायसवाल (19) के आउट होने के बाद अश्विन और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस दाैरान अश्विन ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक भी लगाया जो 37 गेंदों में आया। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। लेकिन, अगली ही गेंद पर मार्श ने उनका विकेट ले लिया। कप्तान संजू सैमसन (6) और रयान पराग (9) भी खास नहीं कर सके। वहीं पडिक्कल ने 30 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर राजस्थान को 6 विकेट के नुकसान पर 160 तक पहुंचाने का काम किया। चेतन सकारिया (2-23), मिशेल मार्श (2-25) और एनरिक नोरखिया (2-39) ने दो-दो विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications