IPL 2022 में कैसा है दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ियों का दम, ऋषभ पंत ने रखी अपनी राय

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज होने वाला है, जिसमें सिर्फ 5 ही दिन का समय रह गया है। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग के 15वें सीजन का आगाज 26 जनवरी से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है, जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम 27 मार्च को अपने कैंपेन का आगाज करेगी। जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह-स्वामित्व की दिल्ली कैप्टिल्स फ्रैंचाइजी टाटा आईपीएल के आगामी 2022 सीजन में नए ग्रुप के साथ मैदान पर उतरेगी।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/Delhi Capitals

मुंबई में आयोजित ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने युवा खिलाड़ियों पर अपनी राय देते हुए बताया कि टीम के नये खिलाड़ी काफी मजबूत स्थिति में हैं। टीम के खिलाड़ियों पर अपनी राय देते हुए ऋषभ पंत ने बताया कि ऐसा लगता है जैसे पहली बार टीम बनी है। मैंने अपने पहले प्रेक्टिस सैशन के दौरान टीम के हर खिलाड़ी को देखा, मुझे महसूस हुआ कि हर खिलाड़ी मानसिक रूप से बहुत मजबूत है। हर खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी के साथ सहज महसूस कर रहा है।

और पढ़ें: IPL 2022 में कौन बनेगा CSK के लिये डुप्लेसिस-चाहर का रिप्लेसमेंट, इरफान पठान ने सुझाया नाम

दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ने टीम के माहौल के बारे में बात करते हुए बताया कि नये खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने के बाद क्या पता चला।

ऋषभ पंत ने कहा,'इस समय हम वो सब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी नए खिलाड़ियों को नेट सैशन के दौरान ज़रूरत है। हम इस बारे में भी चर्चा कर रहे हैं कि खिलाड़ी मैचों के दौरान कौनसी भूमिका निभा सकते हैं और उनके लिए कैसा माहौल होना चाहिए। हमने नए खिलाड़ियों से भी बातचीत की है।'

और पढ़ें: केएल राहुल ने क्यों छोड़ा पंजाब किंग्स का साथ, अब खुद किया कारण का खुलासा

इस सीजन हैड कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम के बारे में बात करते हुए पंत ने कहा, 'रिकी पोंटिंग के साथ मीटिंग हमेशा ही खास होती है। मैं जब भी उनसे मिलता हूूं, मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने परिवार के किसी सदस्य से मिल रहा हूं। वे मैदान में एक अनूठी एनर्जी लेकर आते हैं। हर किसी को इंतज़ार रहता है कि आज वे क्या करने जा रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+