केएल राहुल ने क्यों छोड़ा पंजाब किंग्स का साथ, अब खुद किया कारण का खुलासा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज होने में बस कुछ ही दिन का समय बाकी रह गया है, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेती नजर आयेंगी। इसको लेकर आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने इस बार फरवरी में मेगा ऑक्शन का आयोजन कराया जिसके चलते कई सारे खिलाड़ियों की टीमों में बदलाव आ गया है और अब वो दूसरी टीमों के साथ खेलते नजर आयेंगे। ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी के खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी की थी, जिसके बाद एक नयी चीज सामने आयी कि कई बार सिर्फ टीम ही नहीं खिलाड़ी भी रिटेन होने से मना कर सकते हैं।
और पढ़ें: ISL Final: पेनाल्टी शूटआउट में हारी केरला ब्लास्टर्स, हैदराबाद ने जीता पहला खिताब
सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रैंचाइजी ने डेविड वॉर्नर को जाने दिया तो वहीं पर राशिद खान ने खुद को रिटेन होने से मना कर दिया और ऑक्शन में जाने का फैसला किया। वहीं पंजाब किंग्स की टीम अपने कप्तान केएल राहुल को रिटेन करना चाहती थी, जिनकी कप्तानी में फ्रैंचाइजी ने ज्यादा कुछ खास भले ही न किया हो लेकिन वो टीम के लिये शानदार बल्लेबाजी करते नजर आते थे।
और पढ़ें: IPL 2022 में क्या होगी दिल्ली की चुनौती, हेड कोच रिकी पोंटिंग ने सीजन को लेकर किया खुलासा

राहुल ने दिया पंजाब का साथ छोड़ने का जवाब
हालांकि केएल राहुल ने टीम के साथ अपने शानदार बल्लेबाजी करियर के बावजूद राहें अलग करने का फैसला किया और रिटेन होने के बजाय ऑक्शन में जाने का फैसला किया। पंजाब किंग्स से अलग होने के बाद केएल राहुल ने लखनऊ सुपरजाएंटस के साथ बतौर कप्तान अपना करार किया और 15वें सीजन के लिये अपने कैंपेन का आगाज करते नजर आयेंगे। इस दौरान फैन्स को जिस सवाल के जवाब का सबसे ज्यादा इंतजार था वो रहा कि केएल राहुल ने पंजाब किंग्स से अलग होने का फैसला क्यों किया। आखिरकार इस बहुचर्चित सवाल का जवाब खुद कप्तान केएल राहुल ने जवाब दिया है और बताया है कि क्यों उन्होंने फ्रैंचाइजी से अलग होने का फैसला किया।
पंजाब किंग्स की टीम ने जब रिटेन लिस्ट निकाली तो उसने फैन्स को हैरान कर दिया और सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें मयंक अग्रवाल और अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी अर्शदीप सिंह का नाम शामिल था। राहुल ने साल 2018 में पंजाब किंग्स की टीम को ज्वाइन किया था और लगातार 4 सीजन तक 500 से ज्यादा रन बनाने का काम किया जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है।

तो इस वजह से राहुल ने नहीं किया रिटेन होने का फैसला
केएल राहुल ने इस दौरान 50 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने का कारनामा किया। रेड बुल क्रिकेट से बात करते हुए केएल राहुल ने बताया कि यह काफी मुश्किल निर्णय था लेकिन वो जानना चाहते थे कि उनके लिये आईपीएल में और क्या रखा है, जिसे वो हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा,'मैं उनके साथ 4 सालों तक रहा और यह काफी शानदार सफर था। लेकिन मैं देखना चाहता था कि मेरे लिये स्टोर में क्या रखा है और अगर मेरे लिये नया सफर होता है तो उसमें क्या रखा है। जाहिर है मेरे लिये यह काफी मुश्किल फैसला था। मेरा पंजाब की टीम से लंबे समय तक जुड़े रहने की वजह से काफी लगाव हो गया था, मैं देखना चाहता था कि मैं और क्या कर सकता हूं।'

कुंबले ने किया था राहुल के फैसले का खुलासा
गौरतलब है कि पंजाब किंग्स की टीम ने जब खिलाड़ियों की रिेटन लिस्ट जारी कर दी थी तो टीम के हेड कोच अनिल कुंबले ने खुलासा किया था कि हम चाहते थे कि उसे रिटेन कर सकें लेकिन जब राहुल ने रिटेन होने से मना कर दिया तो हमें उनके फैसले को स्वीकार करना पड़ा।
उन्होंने कहा,'जाहिर सी बात है कि हम उसे रिटेन करना चाहते थे और यही वजह थी कि हमने उसे दो साल पहले टीम के कप्तान के रूप में चुना था। लेकिन उसने नीलामी में जाने का फैसला किया। हम उसका और उसके फैसले का सम्मान करता था क्योंकि यह खिलाड़ी का फैसला है।












Click it and Unblock the Notifications