IPL 2022 से ही बाहर हो गया है DC का ये धाकड़ ओपनर, शेन वॉटसन ने दिया बड़ा हिंट

नई दिल्ली, 13 मई: दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज पिछले कुछ मैचों में टीम के लिए नहीं खेले हैं। उनको बुखार है, जो शायद टाइफाइड है। लीग स्टेज में दो ही मैच बचे हुए हैं और इस बात की कोई संभावना नहीं दिखती कि यह खिलाड़ी इनमें खेल पाएगा। ऐसा टीम के सहायक कोच शेन वॉटसन ने कहा है।

IPL 2022: DC coach Shane Watson reveals Prithvi Shaw will not play in remaining group matches

शॉ टीम के आखिरी तीन मैचों में नहीं खेल पाए और बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद, डीसी कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि मुंबईकर बल्लेबाज टाइफाइड से पीड़ित हो सकते हैं। बुखार से पीड़ित और अस्पताल में भर्ती शॉ ने आखिरी बार 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था।

वॉटसन ने ग्रेड क्रिकेटर से कहा, "मैं ये ठीक से नहीं जानता उनको किस समस्या से बुखार हुआ है।"

Recommended Video

    Virat vs Babar: Shane Watson pick his best test Batsman between Virat and babar | वनइंडिया हिन्दी

    "लेकिन उन्हें पिछले कुछ हफ्तों से अंदरुनी बुखार है, ये किस वजह से इसका पता लगाने के लिए वास्तव में इसकी तह तक जाना पड़ा।

    "पिछले कुछ मैचों के लिए उनका ना खेलना बहुत अच्छा नहीं लग रहा है, जो एक बड़ी दुख की बात है क्योंकि वह एक अविश्वसनीय रूप से कुशल बल्लेबाज है, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को काफी समय से ठोक रहा है।"

    prithvi shaw

    "उसका न होना हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है। पिछले कुछ हफ्तों से वह खराब मौसम में है। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा, लेकिन दुर्भाग्य से, वह कम से कम हमारे आखिरी दो गेम में नहीं लौट रहा है।"

    शॉ ने खुद अपने अस्पताल के बिस्तर से एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि वह जल्द ही वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं।

    दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उन्होंने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज की। हालांकि यहां पर पृथ्वी शॉ की जगह पर आए एस भरत फ्लॉप रहे लेकिन डेविड वार्नर और मिशेल मार्श ने मैच को जिता दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+