डैडी का खेल मस्त, पर वो बटलर की तरह शतक क्यों नहीं लगा सकते? वार्नर से सवाल कर रहीं बेटियां

नई दिल्ली, 21 अप्रैल: डेविड वार्नर आईपीएल में फिर से अपनी फॉर्म को पकड़ चुके हैं और लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में तूफानी बैटिंग करते हुए 30 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली थी जिसके चलते डीसी केवल 11वें ओवर में ही जीतने में कामयाब हो गई। डेविड वार्नर बहुत शानदार लय में हैं, ओपनिंग भी करते हैं लेकिन अभी बल्ले से वैसा शतक नहीं आ रहा है जैसा राजस्थान रॉयल्स के स्टार जोस बटलर के बल्ले से आ रहे हैं।

 बेटियां ये पूछती रहती हैं कि...

बेटियां ये पूछती रहती हैं कि...

निश्चित तौर पर वार्नर के बल्ले से भी एक शतक जल्द ही आ सकता है क्योंकि वे बड़ी पारियां खेलने वाले खिलाड़ी हैं। जब उन्होंने दिल्ली को मैच जिताया तो वे खुश थे और अपनी टीम के साथियों के योगदान की भी सराहना की। इस दौरान दिग्गज ने यह भी बताया कि उनकी बेटियां ये पूछती रहती हैं कि वह जोस बटलर की तरह से शतक क्यों नहीं लगा सकते हैं।

वार्नर की बेटियां मैच देखती रहती हैं-

वार्नर की बेटियां मैच देखती रहती हैं-

वार्नर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, मेरे बच्चे बस ये जानना चाहता हैं कि मैं जोस की तरह से शतक क्यों नहीं लगा सकता। अच्छा लगता है कि बच्चियां आसपास हैं और दुनिया इस मुकाबले को देख रही है।

बता दें जबरदस्त बटलर ने अभी तक सीजन में दो शतक लगा दिए हैं। वे अभी तक आरेंज कैप की रेस में बहुत आगे हैं और 375 रन बना चुके हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजों को श्रेय दिया-

पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजों को श्रेय दिया-

आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक, वार्नर ने पिछले सीजन के समापन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बहुत ही कड़वा अनुभव हासिल किया था। बहरहाल, 35 वर्षीय को दिल्ली कैपिटल्स में एक नया घर मिल गया है और उन्हें प्रतियोगिता में अब तक के अपने प्रदर्शन से काफी खुश होना चाहिए। वार्नर ने पीबीकेएस के खिलाफ अपने काम को आसान बनाने के लिए डीसी गेंदबाजों को श्रेय दिया।

सलामी जोड़ीदार पृथ्वी शॉ भी प्रभावी रहे हैं-

सलामी जोड़ीदार पृथ्वी शॉ भी प्रभावी रहे हैं-

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने शानदार काम किया और हमारे लिए इसे आसान बना दिया। चेज के दौरान हमें पावरप्ले में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पिछली रात की तुलना में यह एक अलग पिच थी, लेकिन इसका श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है। हम अपने कमरों से बाहर निकलने और आज रात (बुधवार) खेलने के लिए आभारी हैं।

वार्नर के सलामी जोड़ीदार पृथ्वी शॉ भी उतने ही विनाशकारी थे क्योंकि उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 41 रन बनाए। दरअसल, डीसी ने पावरप्ले में 81 रन जोड़े, जो इस टूर्नामेंट में अब तक किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+