IPL 2022: डैडी हुए आउट, टूट गया बेटियों का दिल, वार्नर खेल रहे थे दिल्ली को जिताने वाली पारी
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: डेविड वार्नर में भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। उनकी एक बेटी का नाम इंडिया के ऊपर ही 'इंडी' रखा गया है। आईपीएल की वजह से कई विदेशी क्रिकेटरों को भारत को अपने दूसरे घर के तौर पर अपनाया है। डेविड वार्नर भी ऐसे ही अग्रणी क्रिकेटर हैं जो भारत से खास लगाव रखते हैं। वार्नर को आईपीएल के दौरान फैंस ने खुले दिल से स्वीकार किया है और इस खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद में बिताए अपने पलों को खूब इंजॉय किया है।

वार्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए बढ़िया सीजन खेल रहे हैं
वार्नर अब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं क्योंकि आईपीएल 2022 से पहले उनको रिलीज कर दिया गया था और फिर दिल्ली की टीम ने खरीद लिया था।
वार्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए बढ़िया सीजन खेल रहे हैं। वे पाकिस्तान से खेलकर सीधे भारत और आए और दिल्ली के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेलकर सीजन में दस्तक दे चुके हैं। हालांकि दिल्ली की टीम फिलहाल अच्छा नहीं कर रही है लेकिन डेविड वार्नर बहुत शानदार रहे हैं और दो अर्धशतक लगा चुके हैं।

डेविड वार्नर की बेटियां भी देख रही थी मैच-
डेविड अपने परिवार के साथ भारत में मौजूद हैं जहां उनकी दोनों बेटिया- 'आईवी मे' और 'इंडी रे' दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच हुआ मुकाबले देखने स्टेडियम में मौजूद थी।
इस मुकाबले में दिल्ली की टीम 190 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी और जब तक डेविड वार्नर क्रीज पर मौजूद थे तब तक टीम मैच में बनी हुई थी। लेकिन वार्नर 38 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
ये मैच का 12वां ओवर चल रहा था और अपने पिता को आउट होते देखकर बेटियों के दिल टूट गए। दोनों का चेहरा रुआंसा हो चुका था और वे पिता के आउट होने का गम मनाने में लग गई थी।
वार्नर की पत्नी ने बेटियों के रिएक्शन के फोटो शेयर किए-
दोनों बेटियों को अगल-बगल में बैठे हुए देखा जा सकता है। उनके आसपास और भी विदेशी बच्चियां मौजूद थीं।
वार्नर की पत्नी कैंडिश ने बेटियों के रिएक्शन के फोटो अपलोड करके कैप्शन दिया है- जब पापा आउट हो गए तो बेटियों के दिल टूट गए।
इसमें कोई शक नहीं कि डेविड वार्रन का आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था क्योंकि दिल्ली की टीम उसके बाद मैच का मोमेंटम खोती जा रही थी। वार्नर के हमवतन मिशेल मार्श ने बुरी तरह निराश करते हुए 24 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली जिससे चीजे और मुश्किल होती चली गई।
टर्निंग प्वाइंट था वार्नर का आउट होना-
इसी बीच कप्तान ऋषभ पंत कुछ बेहतरीन शॉट्स मारकर मुकाबले को दिल्ली के पाले में डालने के लिए भरसक कोशिशे कर रहे थे लेकिन वे भी 34 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 173 ही रन बना सकी।
मैच के बाद पंत ने कहा भी कि, डेविड वार्नर ने हमको मैच जिताने के लिए बड़ा अच्छा प्रयास किया। हालांकि हम मार्श को दोष नहीं देंगे क्योंकि उनका पहला ही मुकाबला था।












Click it and Unblock the Notifications