IPL 2022 CSK vs RCB: हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानिए किसका पलड़ा है भारी, धोनी के लिए खास होगा यह मैच
नई दिल्ली, मई 03। आईपीएल 2022 के 49वें मुकाबले में बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी। लीग का यह हाईवोल्टेज मुकाबले पुणे के एमसीए ग्राउंड पर खेला जाएगा। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई और बैंगलोर का मुकाबला हमेशा से हाईवोल्टेज मैच रहता है, क्योंकि इस मुकाबले जबरदस्त रोमांच देखने को मिलता है।

टूर्नामेंट में RCB है अच्छी स्थिति में
आपको बता दें कि अभी तक सीजन में आरसीबी की टीम चेन्नई के मुकाबले काफी अच्छी स्थिति में है। इस सीजन में अब तक आरसीबी ने खेले 10 मुकाबलों में पांच मैच जीते हैं तो वहीं 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि चेन्नई ने खेले 9 मुकाबलों में से 3 जीते हैं और 6 मैच हारे हैं। पॉइंट टेबल में बैंगलोर की टीम इस वक्त पांचवे स्थान पर है तो वहीं चेन्नई अभी 9वें स्थान पर है।

लीग में दूसरी बार आपस में भिड़ेंगी दोनों टीमें
आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई और आरसीबी के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले 12 अप्रैल को दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं, जिसमें चेन्नई ने बैंगलोर को 23 रन से हरा दिया था। हालांकि उस मैच में रवींद्र जडेजा टीम के कप्तान थे और अब चेन्नई की कप्तानी फिर से धोनी के हाथों में आ गई है। उस मैच में चेन्नई की ओर से शिवम दुबे ने 46 गेंदों में 95 रन की तूफानी पारी खेली थी।

धोनी के लिए खास रहेगा यह मुकाबला
आपको बता दें कि आरसीबी के खिलाफ यह मुकाबला सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बहुत खास रहने वाला है, क्योंकि धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200वां मैच खेलेंगे। वैसे तो धोनी आईपीएल में अभी तक 229 मुकाबले खेल चुके हैं। इसमें 2 साल वो पुणे सुपरजॉएंट्स के लिए खेले थे, जब सीएसके को आईपीएल में बैन कर दिया गया था।

IPL में चेन्नई और बैंगलोर हेड-टू-हेड
आईपीएल के अभी तक के सीजन में दोनों टीमों के बीच कुल 29 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से चेन्नई ने 19 जीते हैं और आरसीबी ने सिर्फ 9 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। बैंगलोर के खिलाफ एमएस धोनी का रिकॉर्ड भी बहुत शानदार है। धोनी ने कई बार आरसीबी के खिलाफ ही मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। साथ ही जडेजा के बल्ले से भी बैंगलोर के खिलाफ रन निकलते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2022 में गुजरात टाइंटस को मिली दूसरी हार, पंजाब ने 8 विकेट से जीत लगाई छलांग












Click it and Unblock the Notifications