IPL के ऐतिहासिक बॉलर बनने की ओर ड्वेन ब्रावो, बल्ले से भी इंतजार कर रहा है बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 31 मार्च: आईपीएल 2022 के मैच नंबर 7 में आज शाम चेन्नई सुपर किंग्स और नई टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स का मुकाबला होने जा रहा है। दोनों ही टीमें सीजन में अपनी पहली जीत की ओर देख रही है क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2022 में अपने पहले-पहले मुकाबले मुकाबले हारे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था और ड्वेन ब्रावो ने 3 विकेट लेकर अच्छी बॉलिंग की थी।

IPL 2022, CSK vs LSG Stats and Records Preview, Dwayne Bravo, MS Dhoni record

ड्वेन ब्रावो अब आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बनने से मात्र 1 विकेट दूर खड़े हैं। ड्वेन ब्रावो को लसिथ मलिंगा का 170 विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 1 विकेट की दरकार है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के एक और अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू 69 रन बनाते ही आईपीएल इतिहास में 4000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें- IPL के फाउंडर ललित मोदी को 'बहकाने' के एक मामले में यूके कोर्ट से मिली राहत

इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को केवल 2 छक्के लगाने की दरकार है जिसके बाद वे T20 प्रारूप में 500 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। केएल राहुल को ओवरऑल टी-20 मैचों में 50 अर्धशतक जड़ने के लिए केवल एक हाफ सेंचुरी की ओर दरकार है।

ms dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पिछले मुकाबले में काफी बेहतर नजर आए थे और उन्होंने केकेआर के खिलाफ 38 गेंदों पर 50 रन ठोके थे जिससे चेन्नई सुपर किंग्स को काफी राहत मिली होगी क्योंकि धोनी इस बार केवल एक खिलाड़ी के तौर पर ही खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी को ओवरऑल टी-20 मुकाबलों में 7000 रन बनाने के लिए महज 15 रनों की दरकार है।

सीएसके के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो जहां विकेटों के मामले में एक बेहतरीन रिकॉर्ड से दूर खड़े हैं तो वहीं वे बल्ले से भी चेन्नई से सुपर किंग्स के लिए चौकों का शतक जड़ने से केवल 4 चौके ही दूर है और उनको चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 50 छक्के मारने में केवल 3 छक्कों की और दरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+