IPL 2022 को लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता को बढ़ाया गया
नई दिल्ली, अप्रैल 01। आईपीएल 2022 को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, IPL के टिकटिंग पार्टनर 'बुक माय शो' ने इस बात की पुष्टि की है कि 6 अप्रैल से IPL के मैच के दौरान स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शकों को जाने की अनुमति होगी। बता दें कि अभी तक के मैचों में दर्शकों की क्षमता 25 प्रतिशत थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

महाराष्ट्र के इन स्टेडियमों में हो रहे हैं मैच
बता दें कि इस बार आईपीएल के सभी मैच सिर्फ महाराष्ट्र के ही चार स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं। इनमें वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे में गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम शामिल है। इनमें 25 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति है।
बुक माय शो की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, "मैचों के अगले सेट के लिए टिकटों की बिक्री लाइव है, क्योंकि बीसीसीआई ने स्टेडियम में दर्शकों की संख्या को 50% तक बढ़ाने की घोषणा की है, जो कि पहले 25 फीसदी तक थी।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को पूरे राज्य में 2 अप्रैल से सभी COVID प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया था। कोविड की वजह से ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए यह क्षमता 25 प्रतिशत तय की गई थी, जिसे अब बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications