IPL का बड़ा सीजन समाप्त, कई खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, किस सितारे को मिला कौन सा अवॉर्ड
अहमदाबाद, 30 मई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां संस्करण यादगार था। राजस्थान रॉयल्स की टीम शेन वार्न के दुखद निधन के बाद फाइनल में पहुंची। जोस बटलर ने ना भूलने लायक प्रदर्शन किया, दो नई टीमों को आगाज हुआ और उनमें से एक ने विजयी अंजाम दिया। हार्दिक पांड्या महानायक साबित हुए और गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन की विजेता। लखनऊ सुपर जायंट्स भी अच्छा खेली और आरसीबी ने भी काफी कोशिश की। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी परंपरागत मजूबत टीमों को पतन देखने को मिला और उमरान मलिक जैसा भारत का सबसे तेज गेंदबाज भी देखा।
Recommended Video

बहुत सी बातों, बहुत से वादों के साथ सीजन समाप्त
बहुत सी बातों, बहुत से वादों के साथ आईपीएल 2022 रविवार को समाप्त हो गया जब गुजरात टाइटंस (जीटी) ने अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) पर 7 विकेट से जीत दर्ज करके अपना पहला खिताब जीता। पहला ही सीजन खेल रही गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट से पहले की सभी भविष्यवाणियों को धता बताते हुए इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने पहले ही सीजन में जीतकर सबको चौंका दिया।

हार्दिक पांड्या छा गए
यह स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम नहीं थी, लेकिन हार्दिक ने कप्तानी से प्रभावित किया और अपने सहयोगियों से सर्वश्रेष्ठ हासिल किया। बल्ले और गेंद के साथ उनके प्रदर्शन ने भी टीम की जीत में काफी योगदान दिया। फाइनल में हार्दिक पूरी तरह से हरफनमौला थे। उन्होंने बल्ले से उपयोगी पारी खेलने से पहले 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा मिलर और राहुल तेवतिया ने किसी भी स्थिति से वापसी करने की क्षमता दिखाई, गेंदबाजी में राशिद खान थे ही।

किस सितारे को मिला कौन सा अवॉर्ड
इस पूरे सीजन में, युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया और सुर्खियों में आए। जैसे ही जीटी ने अपने घरेलू मैदान पर अपना पहला खिताब जीता, आईपीएल ने दमखदम दिखाने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया।
संजू सैमसन ने उपविजेता ट्रॉफी और 12.5 करोड़ रुपये का चेक जीता।

अवॉर्ड में जोस बटलर का एकछत्र राज
जोस बटलर को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया है। बटलर ने ही 863 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। जोस बटलर ने पूरे सीजन में 83 चौके को मारने के लिए 'फोर अवॉर्ड' जीता। जोस बटलर सीजन के पावरप्लेयर भी हैं। जोस बटलर सीजन के गेमचेंजर हैं और उन्होंने 45 छक्के लगाने के लिए 'लेट्स क्रैक इट सिक्स' पुरस्कार भी जीता।
कोलकाता नाइट राइडर्स के अभियान को समाप्त करने वाले एविन लुईस के कैच को सीजन का सर्वश्रेष्ठ नाम दिया गया है।

सीजन की सबसे तेज डिलीवरी
युजवेंद्र चहल ने 27 विकेट लेने के लिए पर्पल कैप जीती (एक आईपीएल सीजन में एक स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा विकेट)
लॉकी फर्ग्यूसन ने सीजन की सबसे तेज डिलीवरी का पुरस्कार जीता।
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स फेयरप्ले पुरस्कार साझा करेंगे।

उमरान मलिक इमर्जिंग प्लेयर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिनेश कार्तिक ने 183.33 की स्ट्राइक रेट के साथ टूर्नामेंट का समापन करते हुए 'सुपर स्ट्राइकर' सम्मान हासिल किया। उन्होंने टाटा पंच कार जीती।
इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड उमरान मलिक ने जीता।












Click it and Unblock the Notifications