IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खबर, टीम में लाैट आया ये अहम खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-15 की शुरूआत होने जा रही है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनरिक नॉर्टजे को दिल्ली ने 6.5 करोड़ में रिटेन किया था। खबर आई थी कि वह चोट के कारण आईपीएल 2022 के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे। उनके इस साल पूरे सीजन में गायब रहने की भी चर्चा थी। लेकिन साउथ अफ्रीकी पेसर रविवार (20 मार्च) को अपनी फ्रेंचाइजी टीम में शामिल हो गए हैं और अप्रैल के पहले सप्ताह के अंत में खेलने के लिए तैयार होंगे।
यह भी पढ़ें- कुमार संगकारा बोले- वो शानदार खिलाड़ी और मैं उसे अच्छी तरह से जानता हूं

सबसे तेज गेंद फेंकने का है रिकाॅर्ड
वह 2020 सीजन से दिल्ली टीम के साथ हैं, जब टीम ने उन्हें 50 लाख के आधार मूल्य पर चुना था। उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है, क्योंकि गेंद 156.22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गई थी। उन्होंने इस रिकॉर्ड तोड़ गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर का विकेट चटकाया। दरअसल, साल 2020 में टॉप-पांच सबसे तेज डिलीवरी सभी नॉर्टजे के नाम पर दर्ज की गईं।

जल्द देंगे नेट्स पर दस्तक
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोटियाज खिलाड़ी 7 अप्रैल से आईपीएल के 15वें संस्करण के लिए उपलब्ध होगा और टीम के तीसरे मैच से टीम का हिस्सा होगा। दिल्ली कैपिटल्स सीजन के अपने तीसरे मैच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। फिलहाल एनरिक नॉर्टजे क्वारंटाइन से गुजर रहे हैं और जल्द ही नेट्स पर दस्तक देंगे। नॉर्टजे ने अपनी चोट के कारण नवंबर 2021 से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। नतीजतन, उन्हें हाल के अंतरराष्ट्रीय खेलों में साउथ अफ्रीकी टीम में नहीं देखा गया था। साउथ अफ्रीकी टीम वर्तमान में बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेल रही है, जिसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। हालांकि, खिलाड़ी चाहें तो आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि सीएसए ने अपने खिलाड़ियों को चुनाव करने की पूरी स्वतंत्रता दी है।

26 मार्च से शुरू होगा सीजन
आईपीएल का 15वां संस्करण 26 मार्च 2022 से शुरू हो रहा है क्योंकि 2021 के फाइनलिस्ट - चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स - वानखेड़े स्टेडियम में सीजन के ओपनर में एक-दूसरे का सामना करते हैं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत दूसरे दिन करेगी, जब उनका सामना मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका












Click it and Unblock the Notifications