महाराष्ट्र में खेले जायेंगे IPL 2022 के सभी लीग मैच, अहमदाबाद में खेले जायेंगे नॉकआउट गेम्स

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के आयोजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है, जिसके तहत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही किया जाना है। अब इस फेहरिस्त में एक नया अपडेट जुड़ गया है, जिसके तहत इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के सभी लीग स्टेज मैचों का आयोजन महाराष्ट्र में किया जाना है, जबकि प्लेऑफ मैचों का आयोजन अहमदाबाद के मैदान पर किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के आने के बाद से आईपीएल के आयोजन में दिक्कत आ रही है, जहां पर बीसीसीआई को 13वें सीजन का आयोजन यूएई में करना पड़ा तो वहीं पर 14वें सीजन की भारत में शुरुआत के बाद दूसरे लेग को यूएई में शिफ्ट करना पड़ा।

हालांकि बीसीसीआई ने 15वें सीजन के आयोजन का ध्यान रखते हुए आईपीएल को भारत में ही बिना दर्शकों के आयोजित कराने का फैसला किया है। वहीं पर बीसीसीआई ने पिछले सीजन के खतरे को ध्यान में रखते हुए इसे अलग-अलग जगहों पर आयोजित कराने के बजाय एक ही स्थान पर खिलाने का फैसला किया है।

और पढ़ें: ISL 2021-22: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी हैदराबाद एफसी, नॉर्थईस्ट को हराकर प्लेऑफ की दावेदारी होगी मजबूत

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए एक आधिकारिक सूत्र ने कहा,'अभी के लिये बोर्ड इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लीग स्टेज मैचों का आयोजन महाराष्ट्र में कराने की तैयारी कर रहा है तो वहीं पर अहमदाबाद के मैदान पर प्लेऑफ खेला जाना है।'

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लीग स्टेज मैचों का आयोजन कराने के लिये महाराष्ट्र के वानखेड़े स्टेडियम, नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम, गहुंजे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और पुण के मैदान को चुना गया है। वहीं पर प्लेऑफ के सभी मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाना है। इस बीच अगर कोरोना वायरस की वजह से चीजें मुश्किल हो जाती हैं तो पिछले सीजन की तरह ही आईपीएल को यूएई शिफ्ट कर दिया जायेगा।

और पढ़ें: जानें क्यों युवराज सिंह को 'पाई चकर' बुलाते हैं केविन पीटरसन, खुद किया खुलासा

गौरतलब है कि बीसीसीआई के सचिन जय शाह ने पिछले हफ्ते ही इस बात की पुष्टि की थी कि आईपीएल 2022 के मैचों का आयोजन भारत में ंही कराया जायेगा जिसका आगाज मार्च के आखिरी हफ्ते में किया जाना है और टूर्नामेंट का फाइनल मैच जून में खेला जायेगा। आपको बता दें कि आधिकारिक सूत्र ने आगे बात करते हुए साफ किया है कि अगर कोरोना के मामलों पर उस वक्त तक कंट्रोल हो जाता है और संक्रमण की दर खतरनाक नहीं रहती है तो आईपीएल में कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आकर मैच देखेने की इजाजत दे दी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+