जानें क्यों युवराज सिंह को 'पाई चकर' बुलाते हैं केविन पीटरसन, खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में जब भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों की बात की जायेगी तो उसमें पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का नाम जरूर लिया जायेगा। 22 गज की पट्टी पर केविन पीटरसन जितना अपने शानदार स्ट्रोक खेलने के लिये जाने जाते हैं, उतना ही वो मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न और इन फॉर्म गेंदबाज मिचेल जॉन्सन के साथ एशेज (2006-07 से 2013-14) के दौरान माइंड गेम खेलने के लिये भी जाने जाते हैं।
और पढ़ें: जानें क्यों IPL 2022 से पहले KKR ने शुबमन गिल को किया रिलीज, हेड कोच मैकलम ने किया खुलासा
हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में केविन पीटरसन ने भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह के साथ अपनी राइवलरी पर भी बात की। इस दौरान पीटरसन ने युवराज के साथ किसी भी तरह की जुबानी जंग की बात नहीं की बल्कि उन्होंने बताया कि कैसे युवराज सिंह उन्हें मैदान पर अपनी बल्लेबाजी के बजाय गेंदबाजी से परेशान किया करते थे। पीटरसन ने बताया कि युवराज सिंह की बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी के चलते ही वह उन्हें पाई चकर बुलाया करते थे।
और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में क्यों नहीं उतरे मिचेल स्टार्क, अब खुद किया कारण का खुलासा

पीटरसन ने युवराज से साथ राइवलरी को किया याद
लेजेंडस लीग क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर केविन पीटरसन का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वो युवराज सिंह के साथ अपनी राइवलरी पर बात करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में उन्होंने कहा,'युवराज सिंह के खिलाफ खेलना हमेशा परेशानी भरा काम रहा है। लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी हमेशा परेशान करती है लेकिन जब भी युवराज गेंदबाजी करने आता तो मुझे लगता कि यह रन बनाने का समय है और तभी वो मुझे झिलाना शुरू कर देता या फिर विकेट निकाल देता। कुछ समय बात बाद मैं उनकी गेंदबाजी से परेशान होने लगा क्योंकि युवराज के खिलाफ मेरा सबसे पसंदीदा शॉट फॉरवर्ड डिफेंसिव ब्लॉक होता था। वो ही डिफेंसिव शॉट जिससे वो पाई चकर आगे नहीं निकल पाता था।'

इस वजह से युवी को बुलाते थे पाई चकर
केविन पीटरसन ने इसी दौरान बात करते हुए बताया कि वो युवराज को पाई चकर कहकर क्यों बुलाते हैं। उनका यह नाम रखने के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि वो दुनिया को यह साबित करना चाहते थे कि दो बार विश्वकप जीत चुका खिलाड़ी आम गेंदबाज है लेकिन उसके बाद उन्होंने मुझे कई बार आउट भी किया।
उन्होंने कहा,'मैं युवराज को पाई चकर इस वजह से कहता था क्योंकि उसने कई बार मुझे चकमा दिया और मैं इस बात को दुनिया को नहीं बताना चाहता था कि वो कितना अच्छा है। मैं साबित करना चाहता था कि वो बकवास क्रिकेटर है जिसके साथ आप खेलते हो। आप सोचते हो कि आप सामने वाले से ज्यादा बेहतर खिलाड़ी और विरोधी टीम को दबाना चाहते हो और तभी वो ज्यादा खतरनाक तरीके से वापसी करता था।'

इस वजह से लेजेंडस लीग क्रिकेट में खेलने नहीं पहुंचे युवराज सिंह
गौरतलब है कि केविन पीटरसन शनिवार को समाप्त हुई लीजेंडस लीग क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट में वर्ल्ड जाएंटस की टीम का हिस्सा थे जो कि रिटायर्ड खिलाड़ियों की बनी टीम का एक त्रिकोणीय सीरीज का टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में इंडिया, एशिया और वर्ल्ड 11 के प्रारूप में रिटायर्ड खिलाड़ियों की 3 टीमें बनाकर टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। शनिवार को खेले गये फाइनल मैच में केविन पीटरसन की टीम वर्ल्ड जाएंटस ने फाइनल में एशिया लॉयन्स को मात देकर पहला चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया है। वहीं पर इंडिया महाराजा की टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में हरभजन सिंह, युवराज सिंह और वीरेंदर सहवाग भी खेलने वाले थे लेकिन युवराज पिता बनने की वजह से तो हरभजन ने कोरोना खतरे को देखते हुए न जाने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार सहवाग ने पेमेंट को लेकर कुछ दिक्कतों के चलते भाग नहीं लेने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications