एबी डिविलियर्स ने कहा- कोहली का दिमाग लड़ रहा है उनसे जंग, आपको क्लियर माइंड चाहिए

नई दिल्ली, 4 मई: विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अपने बल्ले से परफॉर्म नहीं कर पाए हैं जिसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बहुत परेशान किया है। सब चाहते हैं कि कोहली जल्द से जल्द अपना पुराना खेल वापस हासिल कर लें। लेकिन अब ऐसा होता दिखाई नहीं देता क्योंकि 33 वर्षीय ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी आखिरी आउटिंग में अर्धशतक तक बनाया, पर उन्होंने 58 रन बनाने के लिए 53 गेंदें लीं और इसी ने अन्य बल्लेबाजों पर दबाव डाला। यानी कोहली रन बनाकर भी किसी काम के साबित नहीं हो रहे हैं।

IPL 2022: Ab de Villiers shares his perspective on Virat Kohli lean patch

कई प्रमुख खिलाड़ियों ने उनके निराशाजनक प्रदर्शन पर अपनी राय दी है। एबी डिविलियर्स का भी मानना है कि खराब फॉर्म के बाद वापस लौटना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

डिविलियर्स ने आगे कहा कि तकनीकी पहलू से ज्यादा कोहली की लड़ाई दिमाग में है। पूर्व प्रोटियाज कप्तान ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा, "एक बल्लेबाज के रूप में आप खराब फॉर्म से केवल एक या दो खराब पारियां दूर हैं। अगर यह आपके पास आती रहती है तो इससे पीछे हटना मुश्किल है।"

IPL 2022: Ab de Villiers shares his perspective on Virat Kohli lean patch

"आपकी असली लड़ाई मन के अंदर है। आप रातों-रात खराब खिलाड़ी नहीं बन जाते। विराट को यह पता होगा और मैं इसे जानता हूं। मुझे लगता है कि यह आपके सोचने और अपना दिमाग लगाने का तरीका है। जब भी आप खेलते हैं तो आपको एक क्लियर माइंड और फ्रेश एनर्जी की आवश्यकता होती है और फिर आप बाहर निकलने का रास्ता खोज सकते हैं।"

अपने नंबरों की बात करें तो कोहली ने अब तक 10 पारियों में 186 रन बनाए हैं जिसमें दो गोल्डन डक शामिल हैं। टूर्नामेंट अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, आरसीबी का बल्लेबाज कुछ महत्वपूर्ण योगदान के साथ आना चाहेगा। वह पिछले कुछ मैचों में बल्लेबाजी ओपन कर रहे हैं और बाकी प्रतियोगिता के लिए भी ओपनिंग करने के चांस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+