Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'चिपचिपे विकेट और स्विंग' से ज्यादा 'टॉस और भाग्य' ने मारा, RR की हार पर क्या बोले संजू

नई दिल्ली, 25 मई: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आईपीएल 2022 के फाइनल के बहुत करीब जाकर भी उससे दूर रह गए क्योंकि सीजन के पहले क्वालिफायर मैच में गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवर में धमाकेदार जीत दर्ज की। अब दूसरा क्वालिफायर मुकाबला राजस्थान की किस्मत तय करेगा। हारने के बाद संजू ने कहा कि मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में टॉस और किस्मत अपनी भूमिका निभा गए और उनकी टीम को 7 विकेट से हरा गए।

 विकेट थोड़ा चिपचिपा था और पावरप्ले में स्विंग थी

विकेट थोड़ा चिपचिपा था और पावरप्ले में स्विंग थी

इस मैच में मिलर ने अंतिम ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगाई और गुजरात को 189 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में मदद की और हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम अपने पहले आईपीएल अभियान में ही 2022 के फाइनल में पहुंची।

सैमसन ने मैच के बाद के प्रेजेंटेशन समारोह में कहा कि, "मैं स्कोर से खुश था। विकेट थोड़ा चिपचिपा था। यह गेंदबाजों की मदद कर रहा था, और पावरप्ले में स्विंग थी। यह दो गति वाला विकेट था, और उछाल भी नहीं था। मैं लकी रहा जो पावरप्ले में कुछ रन बना पाया।"

टॉस और भाग्य का खेल है

टॉस और भाग्य का खेल है

सैमसन ने कहा, "उस तरह की परिस्थितियों में ये अच्छा स्कोर था ... रियान एक गेंदबाजी विकल्प के रूप में में मदद करता है, लेकिन विकेट दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए अच्छा था। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं ... कुछ ओवर खराब रहे और कुछ अतिरिक्त रन पड़ गए ... भाग्य बहुत बड़ी भूमिका निभाता है, टॉस बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। बस वापस आना और खुद को व्यक्त करना है ही आपके हाथ में हैं।"

सेलेक्टर्स को जवाब देने में भी कामयाब रहे संजू सैमसन

सेलेक्टर्स को जवाब देने में भी कामयाब रहे संजू सैमसन

इस मुकाबले में संजू सैमसन की बैटिंग की काफी तारीफ हुई है। उन्होंने यशस्वी के 3 रनों पर आउट होने के बाद बटलर के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। वे 26 गेंदों पर 47 रन बनाकर वापस लौटे। सैमसन ने इसके साथ ही आईपीएल 2022 में 150 प्लस के स्कोर के साथ 400 रन भी पूरे कर लिए। चयनकर्ताओं ने वेंकटेश अय्यर जैसे ऑउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी को चुन लिया लेकिन सैमसन को नहीं चुना। सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हुई कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज से सैमसन को बाहर करने वाले चयनकर्ताओं को केरल के इस बल्लेबाज ने बल्ले से जवाब दिया।

गुजरात टाइटंस जीत चुराने के आदी हो गए हैं

गुजरात टाइटंस जीत चुराने के आदी हो गए हैं

बटलर ने अंतिम ओवर में अपना विकेट गंवाया और 56 गेंदों पर 89 रन बनाए। दूसरे क्वालिफायर से पहले बटलर का फॉर्म में आना राजस्थान के खेमे के लिए अच्छी बात है।

189 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने भी इन फॉर्म साहा का विकेट 0 रनों पर खो दिया था। लेकिन इसके बाद सभी जीटी बल्लेबाज चले। हार्दिक ने 27 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर 38 गेंदों पर 68 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+