IND-W vs SL-W: भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 में धांसू टक्कर आज, कब और कहां देखें लाइव मैच?
IND-W vs SL-W Live Streaming: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का रोमांच अपने चरम पर है। आज होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की नजरें सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी, वहीं श्रीलंका की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर वापसी करने की कोशिश करेगी।
पिछले मैच में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की थी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में भी लीड हासिल कर ली। अब टीम इंडिया बुलंद हौसले और मोनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ मैदान पर उतरने वाली है।

IND-W vs SL-W: कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल
विशाखापट्टनम में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है, जबकि खेल के आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिनर्स अपनी फिरकी का जाल बुन सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।
मौसम के मिजाज को लेकर भी फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मैच के दौरान बारिश के खलल डालने की संभावना बहुत ही कम है और आसमान काफी हद तक साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, खिलाड़ियों को मैदान पर काफी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, जो उनकी फिटनेस की असली परीक्षा लेगा।
IND-W vs SL-W: कब और कहां देखें लाइव टेलीकास्ट
इस रोमांचक मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की बात करें तो भारतीय दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर मैच का सीधा आनंद उठा सकते हैं। जो दर्शक अपने मोबाइल या टैबलेट पर मैच देखना चाहते हैं, वे जियो-हॉटस्टार ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच रोमांच की कोई कमी नहीं रहने वाली है।
भारत महिला टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरानी, हरलीन देओल, रेणुका सिंह ठाकुर, जी कमलिनी, स्नेह राणा
श्रीलंका महिला टीम
विश्मी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समराविक्रमा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यंगना (विकेटकीपर), मालकी मदारा, इनोका रणवीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी, मल्शा शेहानी, इमेशा दुलानी, रश्मिका सेउवंडी, निमेशा मदुशानी












Click it and Unblock the Notifications