IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, सेमीफाइनल के लिहाज से आज जीत जरूरी

महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मैच में आज भारत का मैच इंग्लैंड से है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

India vs England

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। दाएं हाथ की ऑलराउंडर शिखा पांडे को आज टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि ग्रुप बी के इस मुकाबले में भारत की टक्कर इंग्लैंड से है। आज का यह मैच बेहद ही महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर लेगी। आज के मैच में जो टीम जीतेगी वो ग्रुप बी में टॉप करेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से नहीं जीता है भारत

आपको बता दें कि दोनों टीमें अभी तक अपने-अपने ग्रुप में कोई मुकाबला नहीं हारी हैं। भारत ने अपने दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को हराया है तो वहीं इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज और आयरलैंड को मात दी है। वैसे टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड को हराना आसान नहीं रहने वाला, क्योंकि भारतीय आज तक टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को एक भी मैच नहीं हरा पाई है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 5 मुकाबले हुए हैं और पांचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है।

प्वॉइंट टेबल का गणित

आपको बता दें कि आज का मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर लेगी। आज जीतने वाली टीम के 6 प्वॉइंट्स हो जाएंगे और वो ग्रुप में टॉप के साथ फिनिश करेगी। वहीं जो टीम आज का मैच हार जाएगी उसे अपना आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा। भारत का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच आयरलैंड से है। वहीं इंग्लैंड का आखिरी मैच पाकिस्तान से है। पाकिस्तान प्वॉइंट टेबल में अभी तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान अभी तक टूर्नामेंट में एक मैच जीती है और एक हारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+