Asia Cup 2024: भारत ने की एशिया कप के लिए मजबूत टीम की घोषणा, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Indian Women's Team for Asia Cup: भारतीय महिला टीम की चयन समिति ने श्रीलंका में आयोजित होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट श्रीलंका के दाम्बुला में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ भी होना है।

ग्रुप चरण में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 19 जुलाई को खेला जाना है। इसके बाद यूएई के खिलाफ 21 जुलाई और नेपाल के विरुद्ध 23 जुलाई को मैच खेला जाएगा। सभी मैच दाम्बुला में ही खेले जाएंगे। भारतीय टीम में ट्रेवल रिजर्व खिलाड़ी भी हैं।

indian women team

टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वहां जाएगी। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री आदि को टीम में शामिल किया गया है। इस इवेंट के लिए भारतीय टीम में ट्रेवल रिजर्व के रूप में कुल चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

भारतीय टीम में इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन

ट्रेवल रिजर्व खिलाड़ी: श्वेता सहरावत, सायका इशाक, तनुजा कंवर, मेघना सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+