नया स्पॉन्सर और एक अलग रंग, भारतीय टीम की जर्सी का हुआ अनावरण, देखें वायरल तस्वीरें
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नई किट को लेकर जानकारी दी है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी फ़िलहाल इंग्लैंड में हैं।

Indian Team Trainig Kit unveiled: बीसीसीआई के साथ हाल ही में टीम इंडिया के नए किट स्पॉन्सर ने करार किया है और अब इसकी एक झलक भी देखने को मिल गई है। हालांकि नए स्पॉन्सर के साथ जर्सी मैदान पर ही देखने को मिलेगी लेकिन किट स्पॉन्सर की तरफ से ट्रेनिंग किट मुहैया करा दी गई है। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी है। (Photo: BCCI/Twitter)
एडिडास अब टीम इंडिया का नया किट स्पॉन्सर है। इसकी ट्रेनिंग किट का अनावरण इंग्लैंड में किया गया है। भारतीय टीम की ट्रेनिंग किट के फोटो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर जारी करते हुए बताया है कि ट्रेनिंग किट लॉन्च हो गई है। राहुल द्रविड़ भी किट में नज़र आ रहे हैं। द्रविड़ टीम के सदस्यों के साथ इंग्लैंड में हैं।
उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर ने भी ये किट पहनी हुई है। इससे पहले टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर किलर जीन्स था। इसके बाद एडिडास के साथ करार किया गया है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी कोच राहुल द्रविड़ के साथ इंग्लैंड में हैं। वहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।
विराट कोहली भी इंग्लैंड गए हैं। टीम इंडिया के बाकी कुछ खिलाड़ी आईपीएल के बाद इंग्लैंड जाएंगे, रोहित शर्मा भी इनमें शामिल हैं। चेतेश्वर पुजारा काफी समय से इंग्लैंड में ही हैं। वह ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट में धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए थे। पुजारा का अनुभव निश्चित रूप से टीम इंडिया के काम आएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से द ओवल में शुरू होगा। लगातार दूसरे सीजन टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया है। पिछली बार भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल 4 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेजबानी करते हुए 2-1 से सीरीज जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications