एशिया कप में सिर्फ भारत के मैच यूएई में होंगे! PCB ने बनाया एक बड़ा प्लान

एशिया कप का आयोजन इस साल पाकिस्तान की मेजबानी में होना है, भारतीय टीम वहां खेलने के लिए नहीं जाएगी इसलिए विकल्पों के बारे में सोचा जा रहा है।

IND vs AUS

Asia Cup 2023: इस साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारत ने वहां जाने से साफ मना कर दिया है। इसके बाद अब अन्य विकल्पों के पर विचार किया जा रहा है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है लेकिन भारत के मना करने पर अब मामले का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में यह सामने आया है कि भारत के मैचों को यूएई में आयोजित कराया जाएगा और टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले पाकिस्तान में ही होंगे। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि भारतीय टीम मगर फाइनल में पहुंचती है तो वह मैच भी यूएई में होगा।

भारत के मुकाबले यूएई में हो सकते हैं

भारत के मुकाबले यूएई में हो सकते हैं

पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान के सूत्रों ने कहा है कि एशिया कप के मुकाबले पाकिस्तान में होंगे लेकिन भारत के जो मैच होंगे, वह यूएई में आयोजित कराए जाएंगे। इसके अलावा भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाती है, तो फाइनल यूएई में होगा अन्यथा इसका आयोजन भी पाकिस्तान में ही होगा। इस तरह पाकिस्तान अपनी मेजबानी में इस समस्या का हल निकालने का प्रयास कर रहा है।

फ़िलहाल टूर्नामेंट पर फैसला मार्च में होगा

फ़िलहाल टूर्नामेंट पर फैसला मार्च में होगा

हालांकि एशिया कप को अन्य कहीं शिफ्ट किए जाने का फैसला फिलहाल नहीं हुआ है। इसे लेकर मार्च में कोई निर्णय लिया जाएगा। एक बात तय है कि भारतीय टीम पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं जाएगी और बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह इसे पहले ही साफ कर चुके हैं। जय शाह ने एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में भी पीसीबी हेड को साफ मना कर दिया था।

मीटिंग में नहीं हुआ था कोई फैसला

मीटिंग में नहीं हुआ था कोई फैसला

एशिया कप के आयोजन को लेकर हाल ही में एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग बहरीन में आयोजित हुई थी। इसमें पीसीबी को कहा गया था कि टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास ही रहेगी लेकिन भारतीय टीम वहां खेलने के लिए नहीं जाएगी। टूर्नामेंट को लेकर अन्य फैसले मार्च तक टाल दिए गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया नजम सेठी ने कहा था कि मीटिंग में कोई भी सोल्यूशन नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि एशिया कप का आयोजन सितंबर में होना है। इसके बाद भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+