पाकिस्तान के खिलाफ प्रचंड जीत के बाद रिलैक्स मूड में नजर आए रोहित-विराट, स्विमिंग पूल में किया डांस

IND vs PAK: एशिया कप 2023 में सुपर 4 स्टेज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 228 रनों के बड़े अतंर से करारी शिकस्त दी है। इस रोचक मुकाबले में भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और विराट कोहली ने एक-एक शतक लगाया, जबकि कुलदीप यादव ने मैच में 5 विकेट लेकर पूरी पाकिस्तान टीम को हिलाकर रख दिया। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने खुद को कूल करने के लिए स्विमिंग पूल में लुत्फ उठाया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और अन्य को अपने होटल के स्विमिंग पूल में रिलैक्स और मौज मस्ती करते देखा जा सकता है। इस दौरान कोहली, रोहित और जडेजा ने पूल में अपने डांस का हुनर भी दिखाया।

indian team players pool dance

पाकिस्तान के खिलाफ यह भारतीय टीम का ऐसा प्रदर्शन था जिसे युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। टीम के टॉप 4 बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर दर्ज किया, जबकि गेंदबाजी यूनिट ने यह भी सुनिश्चित किया कि 257 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान केवल 128 रन तक ही पहुंच सके। वीडियो में उस खास पल को भी दिखाया गया है, जब विराट कोहली 13 हजार रन पूरे करने की खुशी में केक काट रहे हैं।

मैच के बाद, भारत के कप्तान रोहित ने पूरी टीम की प्रशंसा की, लेकिन राहुल, रोहित और कुलदीप के लिए खास शब्द कहे। रोहित शर्मा ने कहा कि, पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन रहा, जब हमने शुरुआत की तो हमें पता था कि विकेट अच्छा था और हमें बारिश के साथ तालमेल बिठाना होगा, दो अनुभवी (कोहली और राहुल) खिलाड़ियों को पता था कि उन्हें अपनी नजरें जमाने में समय लगेगा और फिर हम आगे बढ़ सकते हैं।

जब रोहित से जसप्रीत बुमराह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अच्छा लग रहा है, वह दोनों तरफ स्विंग करते हैं और उन्होंने पिछले 8-10 महीनों में वास्तव में कड़ी मेहनत की है। बुमराह केवल 27 साल के हैं, उनके लिए खेल छोड़ना आदर्श नहीं है लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की उसमें उन्होंने बता दिया की वह क्या हैं।'

रोहित शर्मा ने आखिर में कहा कि, 'हमने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देखते हुए सलामी बल्लेबाजों और फिर विराट और केएल के साथ बहुत सारी सकारात्मकताएं थीं। विराट की पारी शानदार थी, चोट से उबरने के बाद टीम में वापस आए केएल राहुल को टॉस से 5 मिनट पहले पता चला कि वह खेल रहे हैं, यह तरीका खिलाड़ी की मानसिकता को दर्शाता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+